बाल विधायक अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक निष्ठा व लगन से करें कार्यः ऋतु खंडूड़ी

गैरसैंण। उत्तराखण्ड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के मार्गदर्शन में प्लान इण्डिया द्वारा बाल विधानसभा द्वितीय सत्र के द्वितीय दिवस मंगलवार को आयोग गैरसैंण विधानसभा में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण द्वारा बाल विधायकों को विधानसभा परिसर का भ्रमण कराते हुये विधानसभा की कार्यवाही व प्रक्रिया की जानकारी प्रदान करते हुये किया गया। बाल विधानसभा सत्र का प्रारम्भ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण व अनिल नौटियाल, विधायक कर्णप्रयाग, आयोग की अध्यक्ष डा0 गीता खन्ना, विशिष्ट अतिथि विनोद कपरवाण, अनुसचिव, डा0 एसके सिंह, बाल मुख्यमंत्री रोहित परिहार व बाल उप मुख्यमंत्री दीक्षा खरकवाल द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। आयोग की अध्यक्ष डा.गीता खन्ना व सदस्य विनोद कपरवाण द्वारा विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण का स्वागत शॉल व मोमेंटों भेंट कर किया गया व अनिल नौटियाल, विधायक कर्णप्रयाग का अभिनन्दन आयोग के अनुसचिव, डा एसके सिंह द्वारा शॉल व मोेमेंटों भेंट कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के स्वागत हेतु सरस्वती विद्यामन्दिर गैरसैंण विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा स्वागत गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम कर किया गया।
कार्यक्रम में गोपाल थपलियाल, प्रोजेक्ट मैनेजर, प्लान इण्डिया द्वारा बाल विधायकों द्वारा पूर्व में किये गये छः माह के कार्यो पर प्रस्तुतीकरण प्रस्तुत किया गया। बाल विधानसभा के मुख्यमंत्री रोहित परिहार द्वारा अपना उद्बोधन दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना द्वारा बाल विधान सभा में उपस्थित सभी बाल विधायकों, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी, सभी विभागों से उपस्थित अधिकारियों का कार्यक्रम में स्वागत किया गया तथा बच्चों से भविष्य की कार्यप्रणाली पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। विधायक अनिल नौटियाल, विधायक, कर्णप्रयाग द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी बाल विधायकों, अधिकारियों व सहयोगियों का अभिनन्दन करते हुये विधानसभा क्षेत्र भराणीसेंण गैरसैंण में कार्यक्रम कराये जाने हेतु अभार व्यक्त किया।




