Dehradunउत्तराखंड

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए सीबीएसई क्षेत्रीय कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

जो सरकार परीक्षा कराने में अक्षम उसे सत्ता में बने रहने का अधिकार नहींः सूर्यकांत धस्माना

Date/03/06/2026

Dehradun Uttarakhand prime 

देहरादून। नीट परीक्षा पेपर लीक व सीबीएसई परीक्षा कापी जांच घोटाला व सी यू ई टी परीक्षा में गड़बड़ी के मुद्दे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग को लेकर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कौलागढ़ स्थित सीबीएसई क्षेत्रीय कार्यालय पर जबरदस्त प्रदर्शन किया व एक घंटे तक दफ्तर को घेर कर जोरदार नारेबाजी की। हाथों में तख्तियाँ लिए कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र सरकार व केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते रहे।

देश में लाखों युवाओं के भविष्य को केंद्र की भाजपा सरकार ने खतरे में डाल दिया है और नीट परीक्षा लीक , सीबीएसई परीक्षा में व्यापक धांधली व सी यू टी ई परीक्षा में गड़बड़ी ने यह साबित कर दिया है कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार इस देश के युवा के भविष्य को अंधकार में धकेल रही है यह बात आज सदस्य एआईसीसी व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कौलागढ़ स्थित सीबीएसई क्षेत्रीय कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र की मांग को ले कर लिये गए प्रदर्शन में जुटे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि नैतिकता के आधार पर धर्मेंद्र प्रधान को उसी वक्त त्यागपत्र दे देना चाहिए था जब नीट परीक्षा लीक की पुष्टि हुई किन्तु बेशर्मी की इंतेहा यह है कि सीबीएसई परीक्षा में व्यापक गड़बड़ी व सी यू ई टी परीक्षा में भी धांधली के पुख्ता आरोप लगने के बाद भी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपनी कुर्सी से चिपके पड़े हीं और इन सब विफलताओं की नैतिक जिम्मेदारी लेने का उनमें तनिक साहस नहीं है। श्री धस्माना ने कहा कि अकेले नीट नहीं आज देश में और भाजपा शासित राज्यों में जो भी परीक्षाएं हो रही हैं उनमें कोई पारदर्शिता नहीं और नीट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा जिससे देश के भावी डाक्टर बनते हैं उस परीक्षा का पेपर लीक हो जाना अपने आप में एक बहुत बड़ा तमाचा है देश की परीक्षा व्यवस्था का। श्री धस्माना ने कहा कि एक तो करेला ऊपर से नीम चढ़ा , जब सरकार एक परीक्षा ही ठीक से नहीं करवा पा रही है तो देश कैसे चल रहा है यह अंदाजा स्वाभाविक पता चल रहा है। श्री धस्माना ने कहा कि सीबीएसई परीक्षा की परीक्षा में शामिल बच्चों के परीक्षा परिणाम उत्तरपुस्तिकाओं के बदले जाने की शिकायत के बाद इस परीक्षा में शामिल लाखों बच्चे आज अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। श्री धस्माना ने कहा कि केंद्रीय विश्विद्यालय प्रवेश परीक्षा में भी जो धांधली हुई है उससे यह स्पष्ट हो गया है कि वर्तमान केंद्रीय सरकार ने देश की शिक्षा प्रणाली को तहस नहस कर दिया है। श्री धस्माना ने कहा कि अब केंद्र सरकार कह रही है कि नीट परीक्षा भारतीय वायुसेना व भारतीय सेना करवाएगी जो अपने आप में यह स्वीकारोक्ति है सरकार की कि सरकारी सिस्टम फेल हो गया है और इसलिए एक परीक्षा कराने के लिए सरकार को देश की सैन्य शक्ति का उपयोग करना पड़ रहा है जो अपने आप में शर्मनाक है अतः देश के प्रधानमंत्री को अब केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर देना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button