
Date/31/05/2026
Dehradun/ Uttarakhand prime 24×7
देहरादून। 4 और 5 जून को राहुल गांधी के दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे की तैयारी का जायजा लेने के लिए कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा आज से उत्तराखंड दौरे पर पहुंच गई है। उनके साथ कांग्रेस के सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा और मनोज यादव भी पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पार्टी पदाधिकारी के साथ आशा रोड़ी के पास उनका स्वागत किया उसके पश्चात कुमारी शैलजा और गणेश गोदियाल पार्टी पदाधिकारीगणों के साथ राहुल गांधी की प्रस्तावित बैठक के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते समय कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ हरक सिंह रावत भी उनके साथ थे। कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के बाद कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कांग्रेस मुख्यालय पहुंची जहां कांग्रेस पदाधिकारीगणों ने बड़ी संख्या मे उनका उत्साह पूर्वक स्वागत किया।
कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को गंभीरता से ले रहे हैं इसीलिए चुनाव से काफी पहले उन्होंने उत्तराखंड को 2 दिन का समय दिया है, जिसमें वह 4 जून को अल्मोड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे और 4 जून को ही पौड़ी में पूर्व सैनिकों से संवाद करेंगे। 5 जून को देहरादून में पार्टी पदाधिकारियांे से संवाद करेंगे। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा महत्वपूर्ण है और वह इस बात की ओर इशारा करता है कि वह उत्तराखंड की जनता के हर सुख दुख में हमेशा साथ खड़े रहते हैं। उत्तराखंड के मुद्दों को हमेशा प्राथमिकता के साथ उठाते हैं उनका दौरा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेगा और वह जोश 2027 का विधानसभा चुनाव जिताने का काम करेगा।
कुमारी शैलजा ने कहा कि आज उत्तराखंड सरकार में आपसी तालमेल की बड़ी कमी है भाजपा नेता, विधायक और मंत्री अंतरकलह में उलझे हुए हैं। यह समय प्रदेश में बदलाव का है जनता सरकार के कामकाज से खुश नहीं है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए और प्रदेश में बदलाव के लिए कमर कस लेनी चाहिए। कांग्रेस के प्रति पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को अब राहुल गांधी के दौरे पर ध्यान केंद्रित कर कार्यक्रम की सफलता पर पूरी शक्ति लगा देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अल्मोड़ा की जनसभा में उत्तराखंड के मुद्दों को उठाने का काम करेंगे क्योंकि भाजपा सरकार राज्य में जनहित के मुद्दों की लगातार उपेक्षा कर रही है जनहित के मुद्दों पर यह सरकार कुंभ करनी निंद्रा में सोई हुई है राज्य में बेटियों को न्याय नहीं मिल रहा है बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा है राहुल गांधी जी अल्मोड़ा की रैली में सरकार की निंद्रा को तोड़ने का काम करेंगे।




