Mussoorieउत्तराखंड

भाजपा शक्तिकेद्र व बूथ अध्यक्षों की हुई बैठक

भाजपा शक्तिकेद्र व बूथ अध्यक्षों की हुई बैठक

Date/28/05/2026

Mussoorie/ Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। भारतीय जनता पार्टी, मसूरी मंडल ने शक्ति केंद्रों के संयोजकों और प्रभारियों के साथ कार्यकर्ताओं की बैठक की, जिसमें मुख्य रूप से बूथों पर बैठकों को निरंतर करने पर जोर दिया गया।

बैठक में कार्यकर्ताओं का आहवान किया गया कि वे प्रधानंमत्री नरेद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को जरूर सुनें व यहं कार्यक्रम हर बूथ पर आयोजित किया जायेगा जिसमें सहयोग की अपेक्षा की गयी है। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उत्तराखंड आगमन पर बैठक में स्वागत प्रस्ताव पास किया गया व 30 मई को मसूरी मंडल विशेष रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का देहरादून में स्वागत करेगा और इस स्वागत कार्यक्रम की तैयारी पर बैठक में चर्चा व विचार विमर्श किया गया। वहीं बैठक में पार्टी को मजबूत करते हुए आगे बढ़ने की बात की गयी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मंडल महामन्त्री नरेंद्र मेलवान, मंडल महामन्त्री किरन, प्रदेश महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष वंदना ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष विजय विंदवाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष अमरदेव भट्ट, युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन पँवार, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष अरुण कुमार, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जगजीत कुकरेजा, सहित शक्त्ति सयोंजक व बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button