Dehradunउत्तराखंड

जन समस्याओं के समाधान का भरोसा बना ‘जन दर्शन’, फरियादियों की संख्या 300 पार  

बेटे-बहू ने बुजुर्ग पिता को घर से निकाला, डीएम दिखाई संवेदनशीलता, भरण-पोषण अधिनियम में वाद दर्ज

Date/18/05/2026

Dehradun/Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जन मिलन/जन दर्शन कार्यक्रम में जनसमस्याओं की सुनवाई की गई। जनता मिलन में भूमि विवाद, सीमांकन, अवैध कब्जा, भूमि मुआवजा, विद्युत, पेयजल, राशन कार्ड, आर्थिक सहायता समेत विभिन्न विभागों से संबंधित 300 से अधिक शिकायतें एवं समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की गईं। जिलाधिकारी ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनता सुनवाई में कई मार्मिक मामले सामने आए। शिवपुरी प्रेमनगर निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि उनके पुत्र एवं बहू ने उन्हें घर से निकाल दिया है और लगातार धमकियां दी जा रही हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने भरण-पोषण अधिनियम के तहत वाद दर्ज कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं वरिष्ठ नागरिक कमल नयन भुटानी ने भाइयों द्वारा संपत्ति पर अवैध कब्जे की शिकायत की, जिस पर जिला शासकीय अधिवक्ता (सिविल) को जांच के निर्देश दिए गए।

सभांवाला निवासी शिवानी ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत मशीन खरीदने के लिए लिए गए ऋण एवं सब्सिडी न मिलने की समस्या और आर्थिक तंगी व व्यवसाय में घाटे के कारण ऋण अदायगी संभव नहीं हो पाने की समस्या जिलाधिकारी के समक्ष रखी। बताया कि तहसील से कुर्की नोटिस जारी किया गया है। इस पर जिलाधिकारी ने मामले की जांच कर महिला को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

राशन कार्ड से जुड़ा एक अनोखा मामला भी जन दर्शन में पहुंचा। तलाकशुदा महिला ममता रानी ने बताया कि भूमि के दस्तावेज और बिजली बिल न होने के कारण उनका राशन कार्ड नहीं बन पा रहा है। जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को दो दिवस के भीतर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। डालनवाला क्षेत्र के पांच अभिभावकों ने सैसमै पब्लिक स्कूल पर बच्चों को प्रताड़ित करने, पुरानी फीस एकमुश्त वसूलने तथा टीसी जारी न करने का आरोप लगाया। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

विधवा समुन पाल ने पति के निधन के बाद ई-रिक्शा ऋण की शेष किश्त जमा करने में असमर्थता जताई, जिस पर जिलाधिकारी ने रायफल क्लब से आर्थिक सहायता के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार दीपक कॉलोनी निवासी शमशाद ने पैरे के इलाज के लिए, लकवा रोग से ग्रसित विधवा आशा देवी ने उपचार के लिए, एमडीडीए कॉलोनी निवासी विधवा कमला गांधी और बुल्लावाला निवासी विधवा पूर्णिमा देवी ने बेटी की पढ़ाई व फीस माफी हेतु आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। विधवाओं एवं जरूरतमंदों द्वारा इलाज, शिक्षा और फीस माफी हेतु आर्थिक सहायता की मांग पर जिलाधिकारी ने नंदा-सुनंदा एवं रायफल क्लब में आवेदन प्रस्तुत करने को कहा गया। फतेहपुर ग्रांट में सिंचाई गूल पर अवैध कब्जा कर दीवार निर्माण से सिंचाई बाधित होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को 23 मई तक कार्रवाई कर आख्या देने के निर्देश दिए। हिमज्योति एन्कलेव में चार वर्षों से संचालित अवैध डेयरी से क्षेत्र में गंदगी फैलने की शिकायत पर नगर निगम देहरादून को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button