Mussoorieउत्तराखंड

गोल्फकार्ट दुकान में घुसी, चपेट में आने से महिला चोटिल

गोल्फकार्ट दुकान में घुसी, चपेट में आने से महिला चोटिल

Date/16/05/2026

Mussoorie/ Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। माल रोड पर उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडोनी चैक पर उस समय अफरा तफरी का माहौल हो गया जब एक गोल्फ कार्ट तेज गति से मालरोड पर चल रहे लोगों को टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर एक दुकान के भीतर घुस गई। गोल्फ कार्ट दुकान की सीढ़ियों पर जा टकराई जिससे दुकान के बाहर का सामान टूट गया वहीं पास से गुजर रही एक युवती के पैरों में चोट लग गई।

बताया जा रहा है कि माल रोड पर गोल्फ कार्ट खड़ी थी जिसमें बैठे एक व्यक्ति ने एक्सीलेटर दबा दिया गया इसके बाद गाड़ी तेज गति से दुकान की ओर बढ़ गई और दुकान से जा टकराई। स्थानीय लोगों ने बताया कि गोल्फ कार्ट की गति बहुत तेज थी और इसी दौरान आसपास से कई पर्यटक और स्थानीय लोग गुजर रहे थे। गनीमत रही कि लोगों को चोटे नहीं लगी नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने बताया कि उन्हें फोन पर जानकारी मिली कि माल रोड पर एक गोल्फ कार्ट दुकान के अंदर घुस गई है जब इस बाबत जानकारी ली गई तो विदित हुआ कि जिन लोगों को गोल्फ कार्ट आवंटित की गई है उनके अतिरिक्त कोई अन्य व्यक्ति गोल्फ कार्ट चला रहा था। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के अनुसार जांच की जा रही है और क्योंकि यह जनहित से जुड़ा मामला है जन सुरक्षा से किसी भी तरह खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा और जल्द ही इसको लेकर कई निर्णय लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि गोल्फकार्ट संचालन का मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है लेकिन जन भावनाओं के अनुरूप इसमें निर्णय लिया जाना अति आवश्यक है। उन्होंने यह भी बताया कि दुकानदार व जिस युवती के चोट लगी उनसे भी लिखित पत्र देने को कहा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button