Dehradunउत्तराखंडक्राइम

अपराधियों के मंसूबो को ध्वस्त करता मा० मुख्यमंत्री का ऑपरेशन प्रहार

एसएसपी दून की सटीक रणनीति से महाराष्ट्र का अंतरराज्यीय चोर गिरोह चढ़ा दून पुलिस के हत्थे

दिनांक- 14/05/2026

Dehradun/Uttarakhand prime 24×7 

कोतवाली डोईवाला

“ऑपरेशन प्रहार”

दिनांक 014/05/2026 को वादी श्री सुरेन्द्र कुमार कक्कड पुत्र स्व0 श्री मदन लाल कक्कड निवासी – पी.एन.बी. गली, मिल रोड, डोईवाला, जनपद देहरादून द्वारा कोतवाली डोईवाला पर लिखित प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि दिनांक – 08/05/2026 को कुछ अज्ञात महिला व पुरूष ज्वैलरी की खरीदारी करने हेतु वादी की दुकान कंचन ज्वैलर्स मे आये तथा वादी को अपनी बातो मे उलझाकर वादी की दुकान मे रखी सोने की 06 चैन चोरी कर ले गये। प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली डोईवाला पर तत्काल मु0अ0स0-148/2026 धारा-305(ए) बीएनएस बनामअज्ञात पंजीकृत किया गया।

 

घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत उसके अनावरण तथा अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा प्रभारी निरीक्षक डोईवाला को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गये, जिस पर तत्काल कोतवाली डोईवाला पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक करते हुए घटना में शामिल संदिग्धों की फुटेज प्राप्त की गई, साथ ही सुरागरसी/पतारसी करते घटना से जुड़ी आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। इसके अतिरिक्त पूर्व में इस प्रकार की घटनाओ में प्रकाश में आये अभियुक्तो की वर्तमान स्थिति की जानकारी करते हुए उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

 

पुलिस द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों से दिनांक- 13/05/2026 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन हर्रावाला, डोईवाला से घटना में शामिल 01 महिला सहित 06 अभियुक्तों 01- पांडुरंग 02- वासुदेव 03- सतीश नामदेव शिंदे 04- मनीष मनोहर मोरे 05- मंगेश सुर्वे 06- महिला अभियुक्ता विमल को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से घटना में चोरी की गई शत प्रतिशत ज्वैलरी बरामद हुई।

 

*पूछताछ का विवरण :-*

 

अभियुक्तों से पूछताछ में जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त सभी अभियुक्त मूल रूप से महाराष्ट्र के निवासी है, जो टोली बनाकर ज्वैलर्स शॉंप को चिन्हित करते है तथा एक साथ चिन्हित दुकान मे ग्राहक के रूप मे जाकर उनमें से कुछ लोग दुकान स्वामी को सामान का मोल-भाव करने के बहाने अपनी बातो मे उलझा लेते है तथा अन्य अभियुक्त मौका देखकर दुकान मे रखे कीमती अभूषण चोरी कर लेते है, चूंकि उक्त अभियुक्तों मे से अधिकांश लोग वृद्ध है, जिस कारण कोई इन पर शक भी नही करता है तथा लोग आसानी से उन पर भरोसा कर लेते है, जिसका फायदा उठाकर यह लोग चोरी की घटना को अंजाम देकर तुरन्त ही अपने मूल निवास महाराष्ट्र के लिए निकल जाते है।

 

अभियुक्तों से पूछताछ में उनके द्वारा देहरादून मे अन्य स्थानो पर भी ज्वैलर्स शॉप में चोरी का प्रयास करने पर दुकानदारो की सजगता के कारण सफल न हो पाने की जानकारी प्राप्त हुई। आज भी अभियुक्त घटना को अंजाम देने के बाद ट्रेन से अपने मूल निवास महाराष्ट्र जाने की फिराक मे हर्रावाला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इन्तेजार कर रहे थे, जिनको पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त 

 

1- पांडुरंग पुत्र गणपत पवार निवासी ग्राम व पो0- करनजारी, थाना मार, जिला रायगढ, महाराष्ट्र, उम्र- 76 वर्ष

 

2- वासुदेव नामदेव शिंदे पुत्र नामदेव शिंदे निवासी ग्राम कल्याण नवाली, थाना कल्याण, जिला थाणे, महाराष्ट्र, उम्र- 57 वर्ष

 

3- सतीश नामदेव शिंदे पुत्र नामदेव गणपत शिंदे निवासी ग्राम- भालगांव, पो०- कल्याण, जिला- थाणे, महाराष्ट्र, उम्र 39 वर्ष

 

4- मनीष मनोहर मोरे पुत्र मनोहर निवासी ग्राम व पो0 कल्याण, थाना कल्याण, जिला थाणे, महाराष्ट्र, उम्र- 46 वर्ष

 

5- मंगेश सुर्वे पुत्र भाउ सुर्वे निवासी ग्राम- करनजरी, पो०- करनजरी, थाना मार, जिला रायगढ, महाराष्ट्र, उम्र- 34 वर्ष

 

6- विमल पत्नी राजेन्द्र जाधव निवासी सत्तारा, पो०- कोरीगांव, थाना सत्तारा, जिला सत्तारा, महाराष्ट्र, उम्र- 80 वर्ष

 

बरामदगी का विवरण 

 

सोने की चैन – 06

 

*(बरामद सम्पति की कीमत करीब 07 लाख रूपये)*

पुलिस टीम

 

1- निरी० कमल कुमार लुंठी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डोईवाला

2- अ0उ0नि0 प्रेम सिंह बिष्ट

3- हे0का0 देवेन्द्र नेगी

4- हे0का0 सुधीर सैनी

5- कानि0 वीर सिंह

6- कानि0 दिनेश रावत

7- कानि0 तरूण चौहान

8- म0का0 बबिता रावत

9- का0 आशीष शर्मा (SOG देहरादून)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button