Dehradunउत्तराखंड

रिक्रिएशन सेंटर के निर्माण के लिए सांसद निधि से 14,90,000 की पहली किस्त जारी की

रिक्रिएशन सेंटर के निर्माण के लिए सांसद निधि से 14,90,000 की पहली किस्त जारी की

Date/12/05/2026

Dehradun/Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट में रिक्रिएशन सेंटर के निर्माण के लिए गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने अपनी सांसद निधि से 14,90,000 की पहली किस्त जारी कर दी है।

श्री बलूनी ने बताया कि कुछ समय पहले गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट में हमारे अग्निवीरों के साथ संवाद हुआ था। इस दौरान रेजिमेंट में एक आधुनिक रिक्रिएशन सेंटर के निर्माण की आवश्यकता पर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने कहा आज मुझे अत्यंत प्रसन्नता है कि गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट में रिक्रिएशन सेंटर के निर्माण हेतु अपनी सांसद निधि से 14,90,000 की प्रथम किस्त जारी कर रहा हूँ। यह केंद्र हमारे जवानों के मानसिक एवं शारीरिक उत्साहवर्धन, मनोरंजन और सकारात्मक वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। देश की सेवा में समर्पित हमारे वीर सैनिकों के कल्याण हेतु मेरी सेवा, संकल्प और प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button