पुल से नीचे गिरते ही कार के परखच्चे उड़े, पांच लोगों की हालत गंभीर – Uttarakhand Prime 24X7

पुल से नीचे गिरते ही कार के परखच्चे उड़े, पांच लोगों की हालत गंभीर

Date/10/05/2026

Haridwar/Uttarakhand prime 24×7 

हरिद्वार। रविवार को लक्सर क्षेत्र में रुड़की की ओर जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सोनाली पुल से नीचे नदी में जा गिरी। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। साथ ही कारं सवार सभी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार लक्सर क्षेत्र में रुड़की की ओर जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सोनाली पुल से नीचे नदी में जा गिरी। कार पुल से नीचे गिरने के बाद पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ं ट्रैक्टर की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को नदी से बाहर निकाला। लक्सर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक नितिन चैहान ने बताया पुलिस को सूचना मिली थी कि सोनाली नदी पुल पर एक कार अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई है। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के वक्त कार में कुल पांच लोग सवार थे।

घायलों की पहचान रचना पत्नी जसवीर निवासी मुंडाखेड़ा खुर्द, सोनी पत्नी अनिल निवासी दाबकी महेश्वरी, कोमल पत्नी अमन निवासी मारकपुर, श्रीकांत पुत्र सुरेश निवासी बिजनाखेड़ी थाना नकुड़ सहारनपुर तथा अनिल पुत्र राजेन्द्र निवासी दाबकी महेश्वरी के रूप में हुई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *