राशिफल

आज का राशिफल

आचार्य सिमरन

मेष राशि : आस-पास के लोगों का सहयोग आपको सुखद अनुभूति देगा। आपको कमीशन, लाभांश या रोयल्टी के ज़रिए फ़ायदा होगा।

वृष राशि : प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। जिन लोगों ने किसी अनजान शख्स की सलाह पर कहीं निवेश किया था आज उन्हें उस निवेश से फायदा होने की पूरी संभावना है।

मिथुन राशि : आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ़ खींचेगा। आज के दिन आप ऊर्जा से लबरेज़ रहेंगे और मुमकिन है कि अचानक अनदेखा मुनाफ़ा भी मिले।

कर्क राशि : अपने विचार व्यक्त करने में हिचकिचाएँ नहीं। आत्मविश्वास की कमी को ख़ुद पर हावी न होने दें, क्योंकि यह सिर्फ़ आपकी समस्या को और जटिल बनाएगा, साथ ही आपकी तरक़्क़ी में भी रोड़ा अटकाएगा।

सिंह राशि : अपने ख़राब मूड को शादीशुदा ज़िंदगी में तनाव का कारण न बनने दें। इससे बचने की कोशिश करें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा।

कन्या राशि : ध्यान और आत्म-चिन्तन लाभदायक सिद्ध होगा। आज यदि आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा रहे हैं तो पैसा सोच समझकर खर्च करें।

तुला राशि : बेहतर ज़िन्दगी के लिए अपनी सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने कि कोशिश करें। आज आप अच्छा पैसा कमाएंगे- लेकिन ख़र्च में इज़ाफ़ा आपके लिए बचत को और ज़्यादा मुश्किल बना देगा।

वृश्चिक राशि : आपका व्यक्तित्व आज इत्र की तरह महकेगा और सबको आकर्षित करेगा। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें।

धनु राशि : ऐसी गतिविधियों में संलग्न रहें, जो आपको सुकून दें। आज आपका धन कई चीजों पर खर्च हो सकता है, आपको आज अच्छा बजट प्लान करने की आवश्यकता है इससे आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं।

मकर राशि : मुस्कुराएँ, क्योंकि यह सभी समस्याओं का सबसे उम्दा इलाज है। आज के दिन निवेश करने से बचना चाहिए। एक मज़ेदार शाम के लिए दोस्त आपको अपने घर पर बुलाएंगे।

कुंभ राशि : कामकाम में आपकी तेज़ी लम्बे समय से चली आ रही समस्या का समाधान कर देगी।

मीन राशि : आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी, जिसके चलते आप सफलता की ओर तेज़ी-से बढ़ेंगे। ऐसी हर चीज़ से परहेज़ करें, जिससे आपकी शक्ति नष्ट न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button