Mussoorieउत्तराखंड

भाजयुमो नेता आर्यनदेव उनियाल ने अपने जन्मदिन पर कराया सुंदरकांड का पाठ

भाजयुमो नेता आर्यनदेव उनियाल ने अपने जन्मदिन पर कराया सुंदरकांड का पाठ

Date/05/05/2026

Mussoorie/ Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री व पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल के पुत्र आर्यन देव उनियाल का जन्म दिन राधाकृष्ण मंदिर में मनाया गया। इस मौके पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों व समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने आर्यनदेव उनियाल व उनके परिवार को बधाई दी।

राधाकृष्ण मंदिर में आयोजित आर्यनदेव उनियाल जन्म दिवस पर सुंदरकांड का पाठ किया गया इसके बाद भजन आदि किए गये कार्यक्रम में कांग्रेस नेत्री सोनिया आनंद रावत ने भी भजन प्रस्तुत किया व अंत में आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, कांग्रेस नेत्री सोनिया आंनद रावत, पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर, अग्रवाल महासभा के संरक्षक धनप्रकाश अग्रवाल, व्यापार संघ के महामंत्री जगजीत कुकरेजा, पालिका सभासद शिवानी भारती, अमित भटट, एमपीजी कालेज के प्राचार्य डा, सुनील पंवार, सहित लोगों ने आर्यनदेव उनियाल को जन्म दिन की शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button