Haridwarउत्तराखंड

हरिद्वार जिले की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 6735.60 लाख की जिला योजना अनुमोदित

जनपद प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिला योजना समिति की बैठक

Date/29/04/2026

Haridwar/ Uttarakhand prime 24×7 

हरिद्वार। जनपद के विकास योजनाओं के लिए जनपद प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला योजना समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें जनपद की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित विकास योजनाओं के लिए 6735.60 लाख (सड़सठ करोड़ पैंतीस लाख साठ हजार रूपये) का बजट समिति द्वारा अनुमोदित किया गया।वर्ष 2026-27 के लिए जिला योजना का परिव्यय अनुमोदित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कही कि वार्षिक परिव्यय के अंतर्गत सामान्य मद में धनराशि रू0 5297.60 लाख (बावन करोड़ सतानवे लाख साठ हजार) अनुसूचित जाति मद में धनराशि रु० 1404.50 लाख (चौदह करोड़ चार लाख पचास हजार) एवं अनुसूचित जनजाति मद में धनराशि रू० 33.50 लाख (तैतीस लाख पचास हजार) निर्धारित की गयी है। उन्होंने कहा कि कुल परिव्यय लगभग 15 प्रतिशत से अधिक धनराशि स्वरोजगार तथा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने हेतु जैसे कृषि, उद्यान, पशुपालन सहकारिता, दुग्ध, रेशम, मत्स्य वानिकी, गन्ना आदि से सम्बन्धित रेखीय विभागों हेतु प्राविधानित की गयी है।

उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षा को पहली बार सम्मिलित किया गया।अभिनव पहल के अंतर्गत वतदंउमदजंस मीठा जल, झींगा पालन एवं नवीन गतिविधियाँ सम्मिलित की गयी। बैठक में जनपद प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों से कहा कि जो विकास योजनाएं संचालित की जा रही है,उन योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए संबंधित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से बेहतर समन्वय करते हुए विकास योजनाओं को पात्र व्यक्ति तक पहुंचने के लिए धरातल पर कार्य करे।उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी अपेक्षा की है कि सभी जनप्रतिनिधि जनपद के विकास के लिए दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करते हुए विकास कार्यों के साक्षी बने।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button