पत्नी की हत्या पति फरार, तलाश में जुटी पुलिस – Uttarakhand Prime 24X7

पत्नी की हत्या पति फरार, तलाश में जुटी पुलिस

हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र के गांव ऐथल में एक राजमिस्त्री अपनी पत्नी की हत्या कर मौके से फरार हो गया। सुबह महिला की हत्या की जानकारी मायके वालों को मिलने पर वह गांव में पहुंचे। मायके वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को जानकारी मिली की गांव ऐथल में एक राजमिस्त्री ने बीती रात अपनी पत्नी की बेहरमी से हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस पूरी फोर्स के साथ मौके पर पहंुच गयी। बताया जा रहा है कि मृतक महिला बानो 30 वर्ष है। मृतक महिला के सिर व चेहरे पर चोट के निशान है। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना मृतका के परिजनों को दी। सूचना पर वे गांव ऐथल पहंुच गए। हत्या के बाद से महिला के पति के साथ ही ससुराल वाले सभी घर से लापता बताए जा रहे है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी। इंस्पेक्टर रमेश सिंह तनवार ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस हत्या के कारणों की भी पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *