
दिनांक: 25/04/2026
Dehradun/Uttarakhand Prime 24×7
दिनांक 24 से 25 अप्रैल 2026 तक दिल्ली पब्लिक स्कूल, देहरादून में अंतर-विद्यालयीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री बी. के. सिंह जी द्वारा शिगैली हिल्स स्कूल एवं दिल्ली पब्लिक स्कूल, देहरादून के मध्य मैच प्रारंभ कराकर किया गया।
इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में मोहित कुमार, लक्षिता, पीयूष बिष्ट, अंकित मौर्य एवं मोहित टिहरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों ने भाग लिया, जिनमें हिमालयन पब्लिक स्कूल, माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल, सेंट जूड्स स्कूल, बिलफील्ड स्कूल, ग्राउंड ज़ीरो अकादमी, स्प्रिंग हिल्स स्कूल, एंड्रॉइड प्रोग्रेसिव स्कूल, नेगी बैडमिंटन स्कूल, सेंट ज़ेवियर्स स्कूल, सेंट जोसेफ्स स्कूल, विवेकानंद स्कूल तथा दून वैली पब्लिक स्कूल आदि शामिल रहे।
प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंकों के साथ सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान सेंट जूड्स ने द्वित्य स्थान एवम दिल्ली पब्लिक स्कूल ने तृत्या स्थान प्राप्त किया ।
कार्यक्रम का समापन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री बी. के. सिंह जी द्वारा खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर किया गया।
खिलाड़ियों को निरंतर प्रोत्साहन एवं मार्गदर्शन मिलने के कारण हमारे छात्रों ने इस बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनके सहयोग एवं सकारात्मक सोच से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा, जिसके परिणामस्वरूप उन्होंने विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।




