Chamoliउत्तराखंड

बदरीनाथ हाईवे पर सड़क पर पलटी कार, चार तीर्थयात्री चोटिल

बदरीनाथ हाईवे पर सड़क पर पलटी कार, चार तीर्थयात्री चोटिल

Date/24/04/2026

Chamoli/Uttarakhand prime 24×7 

चमोली। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर तीर्थ यात्रियों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जिससे कार सवारों में चीख पुकार मच गई। हादसे में कार सवार सभी यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। जिन्हें नजदीकी अस्पातल पहुंचाया गया। जहां उनकी मरहम पट्टी की गई।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चमोली के कुहेड़ के पास हुआ। जहां स्विफ्ट डिजायर कार संख्या न्ज्ञ 08 ज्ठ 1552 अचानक अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराया और सड़क पर पलट गया। हादसे में कार सवार सभी लोगों को हल्की चोटें आईं।

कार चालक की पहचान दलीप कुमार सिंह निवासी गोविंदपुर के रूप में हुई है। जबकि, कार में सवार तीर्थ यात्रियों में दिनेश कुमार शर्मा, उनकी पत्नी लता शर्मा, नवीन कुमार शर्मा और विशाखा शर्मा निवासी ज्वालापुर (हरिद्वार) शामिल रहे, जिन्हें चोटें आई है। हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस के जरिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चमोली पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

बताया जा रहा है कि यह कार तीर्थयात्रियों को लेकर हरिद्वार से बदरीनाथ धाम की ओर जा रही थी। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। गनीमत रही कि कार सड़क पर ही पलटी, कहीं और होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button