Mussoorieउत्तराखंड

माल रोड रोपवे पर मॉक ड्रिल से परखी प्रशासन ने अपनी तैयारियां

माल रोड रोपवे पर मॉक ड्रिल से परखी प्रशासन ने अपनी तैयारियां

Date/24/04/2026

Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। आपदाओं की संभावनाओं को देखते हुए व उससे निपटने के लिए प्रशासन की ओर से समय-समय पर मॉक ड्रिल करवायी जाती है। इसी क्रम मे मॉक ड्रिल प्रातः नौ बजे की गयी जब पता चला कि माल रोड रोपवे में खराबी आने से उसमें पर्यटक फंस गये है। जिस पर संबंधित विभागों ने आपसी तालमेल बनाकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला। मौके पर मौजूद एसडीएम राहुल आनंद ने कहा कि रोपवे पर मॉक ड्रिल किया गया जिसमें रोपवे में फंसे लोगों को निकालने के लिए एनडीआरएफ, आईटीबीपी, एसडीआरएफ, नगर पालिका, फायर, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, जल संस्थान, विद्युत विभाग आदि ने आपसी तालमेल बनाकर रेस्कयू अभियान का अभ्यास किया व रोपवे में फंसे लोगों को पूरी प्रकिया 55 मिनट में संपन्न की गयी।

उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में इस तरह की कोई घटना होती है तो उसमें सभी विभाग मिलकर कार्य करते हैं व सभी को सुरक्षित निकाल लेते है। इस मौके पर एनडीआरएफ के सेनानी अजय पंत ने कहा कि हर वर्ष यहां पर रोपवे पर अभ्यास किया जाता है जिसमें चार यात्री रोपवे में फंस गये व उन्हे सकुशल निकाला गया। ताकि बच्चे हो या बुजुर्ग सभी को सुरक्षित निकालने का अभ्यास किया गया ताकि लोगों में भय न हो व ऐसी स्थिति आने पर उन्हें सुरक्षित निकाला जा सके। इस मौके पर कोतवाल देवेंद्र चौहान, फायर अधिकारी धीरज तड़ियाल, विद्युत विभाग के एसडीओ पंकज थपलियाल, रोपवे संचालक अमित बंगवाल, सहित जल संस्थान, लोनिवि, स्वास्थ्य विभाग आदि के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button