Rudraprayagउत्तराखंड

फ्रांस का दल गोमुख ट्रेक के लिए रवाना

फ्रांस का दल गोमुख ट्रेक के लिए रवाना

Date/23/04/2026

Uttarkashi/Uttarakhand prime 24×7 

उत्तरकाशी। गोमुख तपोवन ट्रेक पर फ्रांस के दस सदस्य विदेशी ट्रेकर्स का पहल दल गोमुख के लिए रवाना हुआ। नेशनल पार्क में बीते बुधवार को दल को कनखू बेरियर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट खुलने के बाद 19 अप्रैल को वन विभाग की ओर से पहले प्रशिक्षित ट्रेकर्स के दल को गोमुख जाने की अनुमति दी गई थी। इसके तीन दिन बाद गोमुख ट्रेक पर फ्रांस के दस सदस्य पहला विदेशी दल भी रवाना ह़ुआ है। ट्रेकिंग व्यवसायी मान सिंह पंवार ने बताया विदेशी ट्रेकर्स के दल के जाने के बाद अब उम्मीद बढ़ी है कि इस वर्ष ट्रेकिंग व्यवसाय अच्छा चलेगा। विदेशी ट्रेकर्स और पर्वतारोहियों के आने से उसके बाद देश के विभिन्न प्रदेशों से भी ट्रेकर्स गंगोत्री घाटी का रुख करते हैं। उन्होंने कहा कि गोमुख मां गंगा के उद्गम स्थल है। यहां हर साल देश विदेश से लोग यहां पहुंचते हैं। कनखू बैरियर इंचार्ज राजवीर रावत ने बताया चार दिन में करीब 100 लोग गोमुख ट्रेक पर जा चुके हैं। अभी प्रशिक्षित ट्रेकर्स को ही भेजा जा रहा है।गोमुख ट्रेक पर मुख्य आकर्षण भागीरथी नदी का उद्गम स्थल (गोमुख ग्लेशियर), 13,200 फीट की ऊंचाई पर पवित्र गोमुख गुफा, तपोवन के हरे-भरे घास के मैदान और शिवलिंग व भागीरथी जैसी भव्य हिमालयी चोटियां हैं। यह मार्ग चीड़ के घने जंगलों, भोजबासा कैंपसाइट और साधु-संतों की कुटियों से होकर गुजरता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button