Dehradunउत्तराखंड

अकेशिया पब्लिक स्कूल की हिमानी पंवार 97 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में अव्वल रही

अकेशिया पब्लिक स्कूल की हिमानी पंवार 97 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में अव्वल रही

Date/16/04/2026

Dehradun/Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। सीबीएसई सेकण्ड्री स्कूल के परीक्षाफल में अकेशिया पब्लिक स्कूल के छात्रों बाजी मारी, हिमानी पंवार 97 प्रतिशत के साथ अब्बल रही उसने 99 फीसदी अंग्रेजी और 99 फीसदी सोशल स्टडी में प्राप्त किये, अथर्व श्रीवास्तव 96 प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर । हिंदी विषय में 99 फीसदी रहे, हिमांशु शर्मा 93 प्रतिशत नंबर के साथ तृतीय स्थान पर रहे साथ ही उसने अर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में भी शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किये, सुहाना दिलकश कुल 91 प्रतिशत व अंग्रेजी विषय में 97 फीसदी, आरुषि 90 फीसदी व अंग्रेजी विषय में 97 फीसदी अंक प्राप्त किये, विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।

इस उपलक्ष्य पर विद्यालय की प्रधानाचार्य ने अवगत करवाया कि सभी छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया है सभी छात्र आंतरिक गतिविधियों में भी बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करते है। विद्यालय के चेयरमैन मनमीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है और सभी बच्चे व शिक्षक काफी मेहनत करते हैं, विद्यालय में कक्षा 8 से कक्षा 12 के बच्चों के लिये रेमेडियल कक्षाओं का भी संचालन किया जाता है जिससे विद्यार्थिओं की विषय शंकाओ को विद्यालय में ही दूर किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button