Mussoorieउत्तराखंड

पालिका ने यातायात प्लान पर की गई चर्चा

पालिका ने यातायात प्लान पर की गई चर्चा

Date/16/04/2026

Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। नगर पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी की अध्यक्षता में आगामी सीजन में यातायात नियंत्रित करने को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें नगर पालिका के माध्यम से बनाये गये यातायात प्लान को पालिका सभासद अमित भट्ट ने सदन के सम्मुख रखा जिसमें मसूरी के विभिन्न मार्गों को एक मार्गीय यातायात व्यवस्था के तहत संचालित करने, सीजन के दौरान व्यापारियों को सामान उपलब्ध कराने वाले वाहनों के प्रवेश व निकास के संबंध में विस्तार से चर्चा की गयी। बैठक में अवगत कराया गया कि मसूरी के अधिकत मार्गों को एक मार्गीय यातायात बनाया जायेगा वहीं मालरोड को प्रतिबंधित समय में वाहनों को पूर्ण त्रप्रतिबंधित करने का विचार किया गया ताकि पर्यटक मालरोड का आनंद ले सके। बैठक में सामान ढोने वाले वाहनों के समय निर्धारण पर भी चर्चा की गयी ताकि सामान ढोने वाले वाहन ऐसे समय मालरोड पर दुकानों को सामान की सप्लाई दें जिस समय वाहनों का दबाव कम रहता है।

इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि सीजन को देखते हुए पालिका ने यातायात प्लान बनाया है जिसमें दिए गये सुझावों को जोड कर एक विस्तार प्लान बनाया जायेगा व उसके बाद उसे लागू किया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इसके बाद अगर इसका पालन कराया जायेगा व जो इसका उलंघन करेगा उसके खिलाफ पालिका अधिनियमों के साथ कार्रवाई की जायेगी। इस मौके पर पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन, पुलिस से एसआई आरके बमोला, उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप साहनी, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष ंसंजय अग्रवाल सचिव अजय भार्गव, व्यापार संघ के अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महामंत्री जगजीत कुकरेजा, नागेद्र उनियाल, अतुल अग्रवाल, धनप्रकाश अग्रवाल, सभासद सचिन गुहेर सहित डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन, टैक्सी एसोसिएशन पिक्चर पैलेस व किंक्रेग के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button