Dehradunउत्तराखंड

बैक फुट पर आया हिमालयन हॉस्पिटल, अस्पताल प्रबंधन ने पूर्व व्यवस्था की बहाल

बैक फुट पर आया हिमालयन हॉस्पिटल, अस्पताल प्रबंधन ने पूर्व व्यवस्था की बहाल

Date/09/04/2026

Vikhashnagar/Uttarakhand prime 24×7 

विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि कल जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएनवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने हिमालयन हॉस्पिटल, जॉली ग्रांट द्वारा कैंसर पीड़ित (मेटास्टैटिक भ्मत-2 पॉजिटिव) मरीजों को सिर्फ अस्पताल द्वारा ही उपलब्ध कराए गए इंजेक्शन लगवाने के नाम पर सरेआम लूट के मामले में आक्रोश जताया था, जिसका संज्ञान लेकर 24 घंटे के भीतर अस्पताल प्रबंधन द्वारा बाहर से लाये गए अथवा स्कीम में चल रहे इंजेक्शन सस्ते दामों पर लगाने व पूर्व की व्यवस्था को बहाल कर दिया गया है, जोकि मोर्चा की बहुत बड़ी जीत है द्य मोर्चा ने अस्पताल प्रबंधन को भी इस कार्य हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया है द्य नेगी ने कहा कि पूर्व में अस्पताल प्रबंधन द्वारा एक पॉलिसी अख्तियार कर स्तन कैंसर पीड़ित मरीजों को मोनोक्लोनल एंटीबॉडी (कैंसर की कोशिकाओं को रोकने आदि में काम आने वाला वाइल/ इंजेक्शन) नामक एक इंजेक्शन 68-70 हजार में अपने हॉस्पिटल के माध्यम से लगाया जा रहा है, जबकि वही इंजेक्शन खुले बाजार में 32-34 हजार में स्कीम के तहत उपलब्ध हो रहे थे द्य पूर्व में अस्पताल प्रबंधन द्वारा बाहर से खरीदे गए इंजेक्शन भी मरीजों को लगाए जाने की सुविधा थी। अब कैंसर पीड़ित मरीजों को काफी आर्थिक राहत मिलेगीद्य पत्रकार वार्ता में- मोर्चा महासचिव आकाश पंवार व भीम सिंह बिष्ट मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button