Mussoorieउत्तराखंड

एसडीएम के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने निकाला फ्लेग मार्च

एसडीएम के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने निकाला फ्लेग मार्च

Date/06/04/2026

Mussoorie/ Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। एसडीएम राहुल आनंद के नेतृत्व में मालरोड पर पटरी व्यपारियों के मालरोड पर पटरी लगाने की सूचना पर पुलिस बल व पालिका प्रशासन के साथ मिलकर फ्लेग मार्च निकाला गया। लाइब्रेरी गांधी चौक से शहीद स्थल तक मार्च निकाला गया। इस मौके पर एसडीएम राहुल आनंद ने कहा कि सूचना प्राप्त हुई कि पालिका व प्रशासन ने पटरी वालों पर अतिक्रमण मुक्त करने की जो कार्रवाई की थी उसके विरोध में पटरी वाले मालरोड पर पटरी लगाने की बात कर रहे हैं, जिसे बर्दास्त नहीं किया जायेगा। इस क्रम में फ्लेग मार्च कर संदेश देना चाहते है कि शहर में शांति व्यवस्था बनाये रखें व अगर कोई विरोध करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

उन्होंने से स्पष्ट कहा कि मालरोड पर किसी को भी पटरी पर नहीं बैठने दिया जायेगा, हालांकि पटरी वाले हाई कोर्ट गये थे जंहा पिटीशन दायर की गयी लेकिन वहां से भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली है, हाई कोर्ट ने भी स्पष्ट कहा कि किसी को भी मालरोड पर नहीं बैठने दें, ऐसे में अगर कोई अराजकता कर पटरी लगाने का प्रयास करेगा, उनपर कड़ी कार्रवाई कर मुकदमा दर्ज किया जायेगा अगर जरूरत पडी तो गिरफ्तारी भी की जायेगी। पर्यटन सीजन शुरू हो गया है ऐसे में शहर की छवि खराब होगी जिसे बर्दास्त नहीं किया जायेगा, इसके लिए शहर में शांति व्यवस्था बनाये रखें, मसूरी को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए प्रशासन पुलिस व नगर पालिका एकजुट है व जो आवश्यक कठोर कदम उठाने होंगे उठाये जायेंगे। किसी को भी मालरोड पर पटरी नहीं लगाने दी जायेगी जिसका पूरा पालन किया जायेगा। इस मौके पर नगर पालिका ईओ गौरव भसीन ने कहा कि पटरी वालों पर लंबे समय से कार्रवाई की जा रही है जिनका चिन्हीकरण किया गया उन्हें पटरी दी गयी लेकिन मालरोड पर किसी को बैठने की अनुमति नहीं दी जायेगी, मालरोड को नो वैडिगजोन घोषित किया गया। हालांकि हाई कोर्ट में पटरी वालों ने पिटीशन दायर की जिस पर हाई कोर्ट ने भी कोई राहत नहीं दी। उसके बाद भी अगर कोई सरकारी आदेश का पालन नहीं करेगा या मालरोड पर पटरी लगाने का प्रयास करेगा उसे बर्दास्त नहीं किया जायेगा व उन पर कठोर कार्रवाई की जायेगी, अगर मसूरी में अराजकता फैलाने का प्रयास कोई करेगा व मसूरी की छवि को खराब करने का प्रयास करेगा उनको बक्शा नहीं जायेगा। इस मौके पर एसडीएम राहुल आनंद, ईओ गौरव भसीन, कर अधीक्षक अनिरूद्ध चौधरी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल, पालिका प्रशासन व सामान्य प्रशासन के लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button