Dehradunउत्तराखंड

9 वर्षों में देश में नई कार्य संस्कृति विकसित कर पीएम मोदी ने जीता देश की जनता का भरोसाः सीएम

मुख्यमंत्री ने की आम जनता से 9 वर्षों की विकास यात्रा का ब्राण्ड अम्बेसडर बनने की अपेक्षा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सनातन धर्म इण्टर कालेज, बन्नू रेसकोर्स देहरादून में ‘9 वर्ष उत्कर्ष के’ विकास और संस्कृति का महोत्सव तथा देश के असीम विकास यात्रा पर आधारित डिजिटल प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में यह 09 साल का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए उनके नेतृत्व में योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत की वैश्विक पटल पर अलग पहचान बनी है। विदेश यात्राओं में जिस तरह उनका सम्मान होता है, यह हर एक भारतीय का सम्मान है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में नई कार्य संस्कृति विकसित हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में नई कार्य संस्कृति विकसित कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता का भरोसा जीता है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले लम्बे समय तक शासन करने वाली सरकारों ने गरीबी हटाने के नारे तो लगाये लेकिन देश से गरीबी हटाने का असली काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। उन्होंने गरीब कल्याण की योजनायें धरातल पर उतारी है। मुख्यमंत्री ने आम जनता से 9 वर्षों की विकास यात्रा का ब्राण्ड अम्बेसडर बनने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज संपूर्ण दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य के क्षेत्र की योजना आयुष्मान भारत योजना भारत में चलाई जा रही है, जिसमे सालाना 5 लाख रुपये के इलाज की गारंटी मिलती है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में एम्स ऋषिकेश में अनेक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं, किच्छा, उधमसिंह नगर में एम्स का सेटलाइट सेंटर भी बनाया जा रहा है। जिस समय पूरा विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा था उस समय मोदी जी के मार्गदर्शन में देश में वैश्विक महामारी कोरोना लड़ने के लिए दो-दो स्वदेशी वैक्सीन बनाई गई। देश में गरीबों के घर का चूल्हा जलते रहे, कोई भी भूखा न रहे इसके लिए गरीब कल्याण अन्न योजना चलाई और जिससे हर किसी को इस योजना का लाभ मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button