Dehradunउत्तराखंड

किसानों के प्रदर्शन पर मंत्री खजान दास बोले दिव्यांशु की हत्या पर हो रही राजनीति

किसानों के प्रदर्शन पर मंत्री खजान दास बोले दिव्यांशु की हत्या पर हो रही राजनीति

Date/03/04/2026

Dehradun/Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में मुजफ्फरनगर के रहने वाले छात्र दिव्यांशु जटराना की हत्या की गई थी। इस मामले में 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में अभी तक सिर्फ चार आरोपी ही गिरफ्तार हुए हैं, बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए किसान नेता राकेश टिकैत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान देहरादून पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। वहीं अब इस मामले में कैबिनेट मंत्री खजानदास का भी बयान आया।

किसान नेता राकेश टिकैत के नेतृत्व में आज देहरादून में किए गए विरोध प्रदर्शन पर कैबिनेट मंत्री खजानदास ने बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि जो घटनाक्रम हुआ है, वो दुखद और चिंताजनक है। सरकार की ओर से हत्याकांड मामले में सख्त कदम उठाए गए हैं, लेकिन जो लोग इस तरह की राजनीति कर रहे हैं और इसे बढ़ावा देने के साथ ही उकसाने का काम कर रहे हैं, वो ठीक नहीं है। इससे वो जनता की भावना को भड़काने का काम करेंगे, जो ठीक नहीं है।

कैबिनेट मंत्री खजानदास ने कहा कि जो घटना घटी है, उसके पीड़ित परिवार के प्रति सरकार की सहानुभूति है और वो खुद इस घटना की निंदा भी करते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद सख्त कदम उठाते हुए आरोपियों की गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे, जिसके तहत तमाम लोग गिरफ्तार भी हुए हैं। वहीं राकेश टिकैत के धरने पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में राजनीति का सीजन आ गया है। लिहाजा, इस तरह के घटनाक्रम होते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button