Rudraprayagउत्तराखंड

राबाइंका अगस्त्यमुनि में छात्राओं को मिली निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें

राबाइंका अगस्त्यमुनि में छात्राओं को मिली निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें

Date/01/04/2026

Rudraprayag/Uttarakhand prime 24×7 

रुद्रप्रयाग। राज्य सरकार की शिक्षा को सुदृढ़ बनाने की पहल के तहत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि में बुधवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की गईं। इसके साथ ही कक्षा 9 की छात्राओं को समग्र प्रगति कार्ड (होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड) भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी एवं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार हरीश गुसाईं ने संयुक्त रूप से छात्राओं को पुस्तकें वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या रागनी नेगी ने की। मुख्य अतिथि राजेंद्र गोस्वामी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार की यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि निःशुल्क पाठ्य सामग्री मिलने से बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ेगा और वे बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।

विशिष्ट अतिथि हरीश गुसाईं ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास की असली नींव है। उन्होंने छात्राओं को मेहनत और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आज की छात्राएं ही कल का सशक्त भविष्य हैं। प्रधानाचार्या रागनी नेगी ने विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का लाभ उठाकर छात्राएं शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेंगी। उन्होंने बताया कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर प्रभारी नोडल इन्दु गोदियाल, डॉ. वन्दना, शिक्षिकाएं सुनीता त्रिपाठी, प्रीति, रीना सेमवाल, पूजा, कुसुम, ममता, शारीरिक शिक्षक विनोद कुमार शाह, व्यावसायिक शिक्षक कपिल गैरोला सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button