
Date/28/03/2026
Mussoorie/ Uttarakhand prime 24×7
मसूरी। मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारियों ने मतदान में सक्रिय भागीदारी करने के लिए व्यापारियों का आभार व्यक्त किया व टिहरी बस स्टैण्ड से गांधी चौक तक आतिशबाजी व ढोल ढमाकें के साथ धन्यवाद रैली निकाली।
मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल लगातार नवीं बार अध्यक्ष चुने गये व व्यापारियों ने उनपर इस बार भी भरोसा जताया। धन्यवाद रैली में एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल महामंत्री जगजीत कुकरेजा, कोषाध्यक्ष नागेद्र उनियाल, उपाध्यक्ष अतुल अग्रवाल, सहसचिव सलीम अहमद सहित सहयोगियों ने हर दुकान पर जाकर मतदाता दुकानदारों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने सभी व्यापारियों का मतदान में प्रतिभाग करने के लिए धन्यवाद किया व कहा कि वे पिछले सत्रह साल से व्यापारियों की अध्यक्ष रहते सेवा कर रहे है व उनके हर दुखसुख में शामिल होने के साथ ही उनके हितों के लिए सघर्ष करते रहे हैं। उन्होंने इस मौके पर विश्वास दिलाया ि कवे उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे व हर वो कार्य करेंगे जिसकी व्यापारी अपेक्षा करते हैं, व्यापार संघ में कभी राजनीति नहीं करने दी जायेगी। इस मौके पर पांचवी बार महामंत्री चुने गये जगजीत कुकरेजा ने कहा कि जिन्होंने विश्वास जताया उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने सभी व्यापारियों का आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद किया व कोशिश करेगें कि सभी को साथ लेकर व्यापारियों के हित में कार्य करेंगे।




