Mussoorieउत्तराखंड

मसूरी प्रेस क्लब की वार्षिक आम सभा आयोजित

मसूरी प्रेस क्लब की वार्षिक आम सभा आयोजित

Date/28/03/2026

Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। मसूरी प्रेस क्लब की आम सभा क्लब कार्यालय में आयोजित की गयी। जिसमें अध्यक्ष सुनील सिलवाल ने सभी सदस्यों का स्वागत किया व क्लब के विकास व पत्रकारों के हित में किए गये कार्यो के कार्यां के बारे में सदन को अवगत कराया व कहा कि मसूरी प्रेस क्लब पत्रकारिता के साथ ही सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में भी कार्य करता है।

मसूरी प्रेस क्लब की आम सभा में महासचिव सूरत सिंह रावत ने वर्ष भर की गतिविधियों के बारे में अवगत कराया व कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रेस क्लब ने स्मारिका निकाली, होली मिलन, दीपावली मिलन के कार्यक्रम आयोजित किए। इस मौके पर कोषाध्यक्ष मोहसिन तन्हा ने वर्ष भर के आय व्यय का ब्योंरा सदन में रखा जिसे सर्व सम्मति से पास किया गया। वार्षिक आम सभा के दौरान क्लब के विकास पर सदस्यों के साथ चर्चा की गयी व सुझाव लिए गये ताकि क्लब के सभी सदस्य क्लब हित में किए जाने वाले कार्यां में बढचढ कर भारीदारी करें। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष सुनील सिलवाल ने सभी सदस्यों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया व कहा कि प्रेस क्लब ने स्मारिका का लोकार्पण कर परंपरा को बनाये रखा, मसूरी प्रेस क्लब को उत्तराखंड प्रेस क्लब ने संबद्धता दी जो बडी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब के विकास में मसूरी विधायक व मंत्री गणेश जोशी व पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी का विशेष आभार व्यक्त किया गया। प्रेस क्लब स्मारिका लोकार्पण के मौके पर शहर की पांच विभूतियों को विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया। अंत में सभी का सहयोग के लिए आभार प्रकट किया गया। वहीं निर्णण लिया गया कि प्रेस क्लब आने वाले समय में इनडोर गेम्स, क्रिकेट, व शहर हित में संवाद कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। इस मौके पर संयोजक बिजेंद्र पुंडीर, उपाध्यक्ष हरीश कालरा, सह सचिव नरेश नौटियाल, दीपक रावत, उपेंद्र लेखवार, आशीष भटट, तान्या सैली, धमेंद्र धाकड़, भानु काला, सुमित कंसल, मोहन कैंतुरा, अमित गुप्ता, डा. नीरज सिंघल, आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button