Dehradunउत्तराखंड

स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय के छात्रों ने गंगा तट पर चलाया स्वच्छता अभियान

स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय के छात्रों ने गंगा तट पर चलाया स्वच्छता अभियान

Date/27/03/2026

Dehradun/Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय, देहरादून के प्रबंधन एवं कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर एक विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान पौड़ी गढ़वाल जनपद के यमकेश्वर क्षेत्र स्थित फूल चट्टी में गंगा नदी के तट पर संचालित हुआ। अभियान में विभाग के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे उत्साह के साथ गंगा तट की सफाई की। इस दौरान कचरा एकत्र किया गया, जलकुंभी हटाई गई तथा नदी किनारे की साफ-सफाई की गई। छात्रों के इस प्रयास से क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर सकारात्मक माहौल बना।

कार्यक्रम में स्थानीय लोगों का भी सराहनीय सहयोग मिला, जिससे अभियान और अधिक प्रभावी रहा। सामूहिक प्रयासों से गंगा तट पर स्वच्छता में सुधार हुआ और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ी। इस अवसर पर सगुरप्रीत कौर, डॉ. रोहित पॉल एवीं चेतन गौड़ उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए गंगा स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला और भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रखने की बात कही। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक और पर्यावरणीय कार्यों में छात्रों की भागीदारी आगे भी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दिया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button