
दिनांक -27/03/2026
Dehradun/Uttarakhand prime 24×7
मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के *“ड्रग्स फ्री देवभूमि”* के विजन को साकार करने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
इसी क्रम में दून पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण निम्नवत है।
01 – थाना नेहरू कालोनी
6.49 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नेहरु कॉलोनी पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दिनांक 26-03-26 को बद्रीपुर से दो अभियुक्तों प्रमोद कुमार उर्फ मच्छी व विनोद कुमार को 06.49 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त बोलेरो कार संख्या: यू0के0-07-टीई-0960 को सीज किया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध थाना नेहरू कालोनी पर मु0अ0सं0- 111/2026 धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:
1- प्रमोद कुमार उर्फ मच्छी पुत्र जयप्रकाश निवासी माजरी माफी मोहकमपुर, देहरादून, उम्र 40 वर्ष स
2- विनोद कुमार पुत्र स्वर्गीय किशन लाल निवासी बद्रीपुर तिलवाड़ी, उम्र 32 वर्ष
बरामदगी
1ः अवैध स्मैक 06.49 ग्राम अनुमानित मूल्य 02 लाख रू0
2ः घटना में प्रयुक्त वाहन बुलेरो संख्या: यू0के0-07-टीई-0960




