अक्षय तृतीय पर्व पर 19 अप्रैल को खोले जायेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट – Uttarakhand Prime 24X7

अक्षय तृतीय पर्व पर 19 अप्रैल को खोले जायेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

Date/24/03/2026

Uttarkashi/Uttarakhand prime 24×7 

उत्तरकाशी। मंगलवार को यमुना जयंती के अवसर पर चारधाम में प्रथम यमुनोत्री धाम के कपाट उद्घाटन का मुहूर्त भी घोषित हो गया है। यमुना जयंती के शुभ अवसर पर श्री यमुनोत्री मंदिर समिति के तीर्थपुरोहितों ने पंचांग गणना कर कपाट उद्घाटन का मुहूर्त तय किया, जिसके अनुसार अक्षय तृतीया पर्व पर 19 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर कृर्तिका नक्षत्र कर्क लग्न आयुष्मान योग में यमुनोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।

श्री यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुनील उनियाल ने बताया कि यमुनोत्री धाम के कपाट उद्घाटन के लिए 19 अप्रैल को ही मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली स्थित यमुनोत्री मंदिर से मां यमुना की उत्सव डोली सुबह 8.45 बजे यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी।इस अवसर पर यमुना के भाई शनि समेश्वर देवता की डोली भी मां यमुना की डोली को धाम तक छोड़ने के लिए साथ जायेगी। बताया कि रविवार को 19 अप्रैल अक्षय तृतीया पर्व पर विधिवत पूजा अर्चना व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खोले जाएंगे।इस अवसर पर मुख्य पुजारी पंकज उनियाल, सह पुजारी वेदप्रकाश उनियाल, प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल, सह सचिव गौरव उनियाल व कोषाध्यक्ष प्रदीप उनियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *