Dehradunउत्तराखंड

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नैनीताल भ्रमण को लेकर उच्चस्तरीय ब्रीफिंग

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नैनीताल भ्रमण को लेकर उच्चस्तरीय ब्रीफिंग

Date/20/03/2026

Dehradun/Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रस्तावित जनपद नैनीताल भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में उच्चस्तरीय पुलिस एवं प्रशासनिक ब्रीफिंग आयोजित की गई। यह ब्रीफिंग रिद्धिम अग्रवाल पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल की अध्यक्षता में नीलेश आनंद भरणे, पुलिस महानिरीक्षक (एसटीएफ), करन सिंह नगन्याल, पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना, ललित मोहन लाल, जिलाधिकारी नैनीताल, डॉ0 मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल की उपस्थिति में हुई। ब्रीफिंग में वीवीआईपी कार्यक्रम को सकुशल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विस्तृत चर्चा एवं आवश्यक निर्देश दिए गए। वीवीआईपी सुरक्षा हेतु त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा स्थापित किया जाए। कार्यक्रम स्थल, रूट एवं आस-पास के क्षेत्रों में सघन एंटी-सबोटाज चेकिंग सुनिश्चित की जाए। डॉग स्क्वायड द्वारा प्रत्येक स्थल का निरीक्षण किया जाए। केवल अधिकृत पास धारकों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाए। वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान रूट पूर्णतः क्लियर रखा जाए। छतों एवं ऊंची इमारतों पर विशेष पुलिस टीम तैनाती की गई हैं। सीसीटीवी के माध्यम से सतत निगरानी रखी जाए। यातायात डायवर्जन प्लान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। पार्किंग स्थलों की सुव्यवस्थित व्यवस्था एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। सभी अधिकारी/कर्मचारी समय से पूर्व ड्यूटी स्थल पर पहुंचेंगे। वायरलेस एवं अन्य संचार माध्यमों से निरंतर संपर्क बनाए रखा जाएगा। कंट्रोल रूम द्वारा 24×7 मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। फायर सर्विस, एम्बुलेंस एवं मेडिकल टीम स्टैंडबाय पर रहें। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। ड्यूटी के दौरान अनुशासन एवं शिष्टाचार का पालन अनिवार्य किया जाए। किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु वैकल्पिक योजना तैयार रखी जायेगी। कार्यक्रम समाप्ति के बाद सुरक्षित एवं व्यवस्थित डिस्पर्सल सुनिश्चित किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button