
देहरादून। लाखों रूपये की कीमत के मोबाइल के साथ दून पुलिस ने तीन टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 6 लाख रूपये की कीमत के 6 मोबाइल, कारतूस के साथ एक तमंचा व घटना में इस्तेमाल की गई होंडा सिटी कार बरामद की है। विशेष नौटियाल ने थाना नेहरू कालोनी में लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि गत 25 मई की सांय करीब 7 बजे वह अपने वाहन होंडा अमेज से जा रहे थे, इसी बीच धर्मपुर चैक पर रेड लाइट होने के कारण वो अपने वाहन को रोककर खडे थे, इसी बीच एक व्यक्ति ने उनकी तरफ का शीशा खटखटाते हुए उन्हें अपने पैर पर उनका वाहन चढने की बातें कहकर अपनी बातों में उलझाया, इसी दौरान दूसरी तरफ की खिडकी से एक अन्य व्यक्ति उनकी बगल वाली सीट पर रखा मोबाइल फोन चुपके से निकाल लिया। जिसके बाद नेहरूकालोनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इसी तरह की घटना का मुकदमा अतुल चैहान ने भी लिखवाया। जिसके बाद पुलिस से जांच शुरू कर दी। कई अन्य थानों में भी इस तरही के मामले सामने आए। पुलिस ने सीसीटीवी खंगालते हुए टप्पेबाजों की पहचान की। साथ ही सर्विलांस के माध्यम से भी आरोपियों के समबन्ध में जानकारी एकत्रित करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इसी बीच पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई कि मोथोरावाला क्षेत्र में दिल्ली नम्बर की एक हौंडा सिटी कार में सवार कुछ व्यक्ति एक आईफोन को सस्ते दामों में बेचने का प्रयास कर रहे हैं, जो सम्भवतः नेहरू कालोनी क्षेत्र में हुई टप्पेबाजी की घटना से सम्बन्धित हो सकता है। सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मोथोरावाला क्षेत्र में नौका रोड पर वाहनों की चैकिंग प्रारम्भ की गयी। इसी बीच पुलिस टीम को दिल्ली नम्बर की एक होंडा सिटी कार मोथोरावाला की ओर से आती हुई दिखाई दी, जिसे रोकने का प्रयास करने पर कार चालक ने तेजी से वाहन को मोडकर दूसरी दिशा में भागने का प्रयास किया गया, जिसे पुलिस टीम ने घेर-घोट कर रोका गया। इसी बीच वाहन में सवार तीन व्यक्ति वाहन से उतरकर नदी की ओर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही पकड लिया गया। तीनो व्यक्तियों ने नाम यूसुफ पुत्र शौकत अली निवासी इस्पात नगर, लिसाडीगेट मेरठ, रिजवान पुत्र इमरान निवासी ढोलकी मौहल्ला मेरठ व आदिल पुत्र शम्सुद्दीन निवासी बुलंदशहर बताया गया।




