Dehradunउत्तराखंडक्राइम

डोईवाला क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का दून पुलिस ने किया अनावरण

घटना को अंजाम देने वाले 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

दिनांक: 16-03-26

कोतवाली डोईवाला

कोतवाली डोईवाला पर वादी श्री जियालाल निवासी नकरौंदा प्रसाद फार्म रोड़ कोतवाली डोईवाला देहरादून द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि वो अपने परिवार के साथ एक समारोह में गये थे, जब समारोह से रात्रि में वापस घर आये तो देखा कि उनके घर के मुख्य दरवाजे का ताले टूटे हुए थे तथा अन्दर कमरे में रखी अलमारी से अज्ञात चोर द्वारा अलमारी मे रखी नकदी व सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिये गये। प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0स0-57/2026 धारा-305ए/331(4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली डोईवाला पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। दिये गये निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे लगभग 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी एकत्रित कर सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार के प्रकरण में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती का भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों एंव मुखबिर से प्राप्त सूचना के परिणाम स्वरूप दिनांक: 15-03-2026 को चौकी गेट हर्रावाला बैरियर के पास से चैकिंग के दौरान तेज गति से आ रही एक संदिग्ध काले व सफेद रंग की एक केटीएम ड्यूक मोटर साइकिल जिस पर 03 संदिग्ध सवार थे को चैकिंग हेतु रोकने का इशारा किया गया तो बाइक चालक बाइक को वापस डोईवाला की ओर मोडकर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे पुलिस टीम द्वारा मौके से घेर घोट कर पकड लिया गया। पकडे गये तीनों अभियुक्तों द्वारा अपने नाम (1)- गुरविन्दर (2) शुभम (3) जागीरनाथ बताये गए। अभियुक्तो की जामा तलाशी लेने पर उनके पास से डोईवाला क्षेत्र से चोरी की गई लगभग 07 लाख रू0 अनुमानित मूल्य की ज्वैलरी व अन्य सामान बरामद हुआ। तीनो अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल को सीज किया गया। अभियुक्तों द्वारा पूर्व में रायपुर क्षेत्र में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया जाना प्रकाश में आया है।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
(1) गुरविन्द्र पुत्र देवीचन्द निवासी-धिसुपुरा सपेरा बस्ती थाना पथरी जनपद हरिद्वार उम्र 21 वर्ष
(2) शुभम पुत्र सुनील नाथ निवासी-धिसुपुरा सपेरा बस्ती थाना पथरी जनपद हरिद्वार उम्र 23 वर्ष
(3) जागीरनाथ पुत्र बाबूलाल निवासी-धिसुपुरा सपेरा बस्ती थाना पथरी जनपद हरिद्वार उम्र 25 वर्ष

बरामदगी
01- घटना में चोरी की गई लगभग 07 लाख रू0 मूल्य की ज्वैलरी व अन्य सामान।
02- घटना मे प्रयुक्त मो0सा0 केटीएम ड्यूक

अपराधिक इतिहास
01-मु0अ0स0-57/2026 धारा-305ए/331(4)/317(2) बीएनएस कोतवाली डोईवाला

02-मु0अ0स0 101/2026 धार 305ए/331(4) बीएनएस थाना रायपुर

पुलिस टीम
1 व0उ0नि0 श्री विनोद सिंह राणा
2 उ0नि0 श्री विनय मित्तल
3 हे0का0 राजीव कुमार
4 हे0का0 विनोद कुमार
5 कानि0 सचिन सैनी
6 कानि0 कुलदीप कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button