एमपीजी कालेज में वाणिज्य संकाय बंद किए जाने से छात्रों का भविष्य अधर में लटका
एमपीजी कालेज में वाणिज्य संकाय बंद किए जाने से छात्रों का भविष्य अधर में लटका

Date/13/03/2026
Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7
मसूरी। एमपीजी कालेज छात्रसंघ अध्यक्ष प्रवेश राणा ने एमपीजी कालेज में वाणिज्य संकाय बंद किए जाने व हुसैन गंज क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़क निर्माण में पेडो के काटे जाने का आरोप लगाया है। पत्रकारों से बातचीत में छात्रसंघ अध्यक्ष प्रवेश राणा ने आरोप लगाया कि एमपीजी कालेज में वाणिज्य संकाय में एमकॉम बंद कर दिया गया है जिसके कारण वाणिज्य संकाय के छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है व छात्रों की पढाइ्र्र बाधित हो रही है जिससे छात्रों में आक्रोश है, वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि महाविद्यालय हॉस्टल से हुसैनगंज को जोड़ने के लिए नगर पालिका परिषद की ओर से नई सड़क का निर्माण किया जा रहा है जिसमें पेड़ काटे गये है। वहीं प्रबंध समिति का गठन नही किया गया है। इस संबंध में पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि एमपीजी कालेज में एम कॉम में समस्या आ रही है इसके लिए एचएनबी गढवाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से संपर्क किया जा रहा है, वहीं कहा कि पेड़ काटने की कोई सूचना नहीं है अगर ऐसा हुआ है तो संज्ञान लिया जायेगा।




