कार खाई में गिरी दो की मौत – Uttarakhand Prime 24X7

कार खाई में गिरी दो की मौत

टिहरी। गजा-खाड़ी मार्ग परं शनिवार सुबह एक कार खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मिली जानकारी के मुताबिक हादसा गजा-खाड़ी मार्ग पर गजा से 2 किमी खाड़ी की ओर शनिवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिससे मौके पर चीखपुकार मच गयी। इसकी सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहंुचे पुलिस और रेस्क्यू टीम ने सभी को खाई से बाहर निकाला। कार में एक महिला और एक पुरुष सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही चंबा से 108 एंबुलेंस और पुलिस फोर्स मौके के लिए रवाना हुई। लेकिन दोनों की मौके ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *