उत्तराखंड

भैरवगढी मन्दिर में ब्लाॅक प्रमुख ने दी वाटर कूलर की सौगात

पौड़ी। विकासखण्ड द्वारीखाल के ऐतिहासिक 52 गढ़ो में सेे एक गढ़ लंगूर गढ़ भैरवगढ़ी में वार्षिक 2 दिवसीय मेले के प्रथम दिन जात कार्यक्रम में ब्लाॅक प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने राजखिल गांव में जात कार्यक्रम में पहुंचने पर मेला समिति अध्यक्ष राजखिल अशोक डोबरियाल, प्रधान राजखिल प्रदीप चन्द्र डोबरियाल, प्रधान बखरोड़ी गावं कल्याण सिंह, क्षेत्र के प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, ग्राम वासियो एवं गांव मंें आए प्रवासियांे नें प्रमुख का ढोल दमाऊ एवं फूल मालाओं से हार्दिक स्वागत किया । रात्रि में प्रमुख द्वारा मण्डाण मंे पहुंचकर भक्तजनों के साथ पाण्डव नृत्य किया। ग्राम वासियों द्वारा बताया गया कि कोई प्रमुख पहली बार आज हमारे गांव आए हैं। मेले में दूसरे दिन भैरवगढ़ी मन्दिर पहुंचने पर मन्दिर समिति के अध्यक्ष सतेसिंह रावत, मन्दिर समिति के सदस्यों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों , क्षेत्रवासियों ने ढोल दमाऊ एवं फूल मालाओं से प्रमुख का अभिनन्दन किया। लंगूर गढ़ी मन्दिर पहुचने पर प्रमुख एवं कार्यकर्ताओं ने पूजा अर्चना की तथा भैरवनाथ जी से सबके सुख समृद्वि की कामना की तथा भैरवनाथ का अशिर्वाद लिया। जनता एवं भक्तजनांे द्वारा काफी समय से भैरवगढ़ी मन्दिर मंे वाटर कूलर की मांग की जा रही थी। आज प्रमुख द्वारीखाल ने भैरवगढ़ी मन्दिर में वाटर कूलर की सौगात देकर जनता को समर्पित किया जिससे स्थानीय जनता भैरवगढ़ी मन्दिर में आने वाले श्रद्वालु शुद्व पेयजल का अनंद ले सके, साथ ही काली मन्दिर में शौचालय न होने से श्रद्वालुओं को काफी परेशानी होती थी इसका संज्ञान लेकर प्रमुख द्वारीखाल ने अपनी निधि से शौचालय पेयजल निर्माण कराकर आज उसका लोकार्पण किया अब श्रद्वालुओं को शौच सम्बन्धी दिक्कतें नही होंगी । स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्वालुओं के लिए यह एक बड़ी सौगात है, प्रमुख द्वारा मन्दिर परिसर में श्रद्वालुओं के बैठने के लिए बैंचे भी लगाई गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button