Nanitalउत्तराखंड

नदी में तैरता मिला हाथी के बच्चे का शव

नदी में तैरता मिला हाथी के बच्चे का शव

Date/05/03/2026

Nanital/Uttarakhand prime 24×7 

नैनीताल। वन प्रभाग रामनगर के अंतर्गत आने वाले अपर कोसी बीट रिंगोड़ा क्षेत्र में कोसी नदी में एक महीने के हाथी के बच्चे का शव तैरता हुआ मिला। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए रामनगर लाया गया। प्रारंभिक जांच में हाथी के बच्चे के शरीर पर टाइगर के पंजों के निशान पाए गए हैं, जिससे वन विभाग टाइगर के हमले की आशंका जता रहा है।

रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत पड़ने वाले अपर कोसी बीट रिंगोड़ा क्षेत्र में कोसी नदी में एक महीने के हाथी के बच्चे का शव मिला। स्थानीय लोगों द्वारा नदी में शव तैरते हुए देखे जाने के बाद इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही रामनगर रेंज के रेंज अधिकारी शेखर तिवारी वनकर्मियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे, टीम ने नदी से हाथी के बच्चे के शव को बाहर निकाला और उसे जांच के लिए रामनगर लाया गया। रामनगर वन प्रभाग के एसडीओ अंकित बडोला ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि रिंगोड़ा क्षेत्र के अपर कोसी बीट में कोसी नदी में एक हाथी के बच्चे का शव तैर रहा है। उन्होंने बताया कि मृत हाथी के बच्चे की उम्र लगभग एक महीने के आसपास आंकी जा रही है। प्रारंभिक जांच में उसके शरीर पर टाइगर के पंजों के स्पष्ट घाव दिखाई दे रहे हैं, इससे संभावना जताई जा रही है कि टाइगर के हमले में हाथी के इस शिशु की मौत हुई होगी। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार जंगल में कई बार टाइगर और हाथियों के बीच आमना-सामना हो जाता है। हालांकि हाथियों का झुंड आमतौर पर अपने बच्चों की सुरक्षा करता है, लेकिन किसी कारणवश यह बच्चा झुंड से अलग हो गया होगा और टाइगर का शिकार बन गया। फिलहाल हाथी के बच्चे के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो पाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button