Date/24/02/2026
Nanital/Uttarakhand prime 24×7
नैनीताल। जिले में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तस्कर को दबोचा है। जिसके कब्जे से 121 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। जिसकी कीमत करीब 32 लाख रुपए आंकी गई है। वहीं, पुलिस अब आरोपी की अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों की भी जांच कर कुर्की की कार्रवाई करेगी। नैनीताल एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान गौला बाईपास रोड के पास एक संदिग्ध युवक मोहम्मद उमेर को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 121 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी बरेली से स्मैक लाकर हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली बनभूलपुरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने मोहम्मद उमेर (उम्र 24 वर्ष), निवासी-अजीज गली, बरेली (उत्तर प्रदेश) हाल निवासी टांडा, शेखपुरा (हल्द्वानी) को गिरफ्तार किया है। एसएसपी टीसी ने बताया कि नवंबर महीने से अब तक नैनीताल जिले में नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में 55 तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 44 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इस दौरान पुलिस ने 7।96 किलोग्राम चरस, 768।32 ग्राम स्मैक, 83 किलोग्राम गांजा, 180 नशीली गोलियां, 24 कैप्सूल और 993 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं।
एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि रामनगर में भी एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 9.84 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। जबकि, लालकुआं में दो आरोपियों को 7.68 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय सीमाओं से जुड़े उधम सिंह नगर जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस ने व्यापक सत्यापन अभियान शुरू किया है। जिले में बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाते हुए अब तक सैकड़ों लोगों का भौतिक सत्यापन किया जा चुका है। जिसके तहत कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। बता दें कि उधम सिंह नगर एक सीमावर्ती जिला है। जो अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ उत्तर प्रदेश के कई जिलों से भी जुड़ा हुआ है। सीमा से सटे होने के कारण कई बार अपराधी वारदात को अंजाम देकर राज्य की सीमा पार कर फरार हो जाते हैं, जिससे उन्हें पकड़ना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। लिहाजा, इसी चुनौती से निपटने के लिए जिले में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। उधम सिंह नगर एसएसपी अजय गणपति के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, होटल और गेस्ट हाउस में ठहरे लोगों, डिलीवरी कर्मियों और निर्माण कार्यों में लगे श्रमिकों का भौतिक सत्यापन कर रही है। जिसके तहत अभी तक 490 लोगों का सत्यापन किया जा चुका है, जिनमें से 83 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है।



