Dehradunउत्तराखंड

देहरादून में यश बैंक की नई शाखा का हुआ शुभारंभ

देहरादून में यश बैंक की नई शाखा का हुआ शुभारंभ

Date/22/02/2026

Dehradun/Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। बैंकिंग क्षेत्र में प्रमुख स्थान रखने वाले यश बैंक की नई शाखा का शुभारंभ शहर के नेहरू कॉलोनी में में हुआ। इसका उद्घाटन विधायक उमेश कुमार काउ ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने बैंक अधिकारियों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि यह शाखा शहरवासियों के लिए बैंकिंग सुविधाओं में अहम साबित होगी। इससे व्यापारियों और आम लोगों को हर प्रकार की बेहतर बैंकिंग सेवा मिलेगी।

इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। इनमें प्रफुल्ल कुमार चमोली, गुंजन गुप्ता, अनूप कुमार उनियाल,नीतीश गुप्ता प्रमुख थे। बैंक के अधिकारियों ने बताया कि आधुनिक सुविधाओं से लैस इस नई शाखा में आम एवं खास सभी का बेहतर ख्याल रखा जाएगा।इस अवसर बैंक अधिकारियों में राहुल छावड़ा, शाखा प्रबंधक मनीष झा,अंजलि त्रिवेदी, पूजा, अमिच्छा, मंजीत,सूरज, अवधेश, अश्वनी,दिनेश और नीतू उपस्थित थे। बैंक अधिकारियों ने सभी अतिथियों का आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button