Rudraprayagउत्तराखंड

शैक्षणिक भ्रमण के तहत कार्तिक स्वामी तीर्थ पहुंचे छात्र

प्रकृति और संस्कृति से रूबरू हुए एमएल पब्लिक स्कूल के छात्र

Date/09/02/2026

Rudraprayag/Uttarakhand prime 24×7 

रुद्रप्रयाग। एमएल पब्लिक स्कूल नाला, गुप्तकाशी के 70 सदस्यीय छात्र-छात्राओं के दल ने शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल कार्तिक स्वामी तीर्थ के दर्शन किए। भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को पाठ्य पुस्तकों से इतर प्रकृति, संस्कृति, इतिहास एवं धार्मिक धरोहरों से प्रत्यक्ष रूप से जोड़ना था।

इस दौरान छात्रों ने भगवान कार्तिकेय के धाम में पूजा-अर्चना कर आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की तथा हिमालय की पर्वत श्रृंखलाओं, हरी-भरी वनस्पतियों और मनोरम प्राकृतिक दृश्यों का अवलोकन किया। कार्तिक स्वामी तीर्थ के पुजारी ने छात्रों को इस स्थल के धार्मिक, पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह तीर्थ भगवान शिव के ज्येष्ठ पुत्र कार्तिकेय को समर्पित है तथा यहां से सूर्योदय और सूर्यास्त का दृश्य अत्यंत मनोहारी दिखाई देता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप सेमवाल ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं और उनमें प्रकृति संरक्षण, सांस्कृतिक मूल्यों व अनुशासन की भावना विकसित करते हैं। वहीं छात्रों ने इस यात्रा को ज्ञानवर्धक और अविस्मरणीय अनुभव बताते हुए विद्यालय प्रबंधन व शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रियदीप सिंह नेगी, जसवंत सिंह पुंडीर, दीपक सती, प्रवीण बिष्ट, देव नेगी, प्रियंशी शर्मा, मेदनीधर, रविन्द्र कुमार, पुष्कर सिंह सहित 30 छात्र व 32 छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button