Dehradunउत्तराखंड

नगरपालिका अध्यक्ष एवं पूर्व जि.पं. अध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख समेत सैकड़ों जनप्रतिनिधियों ने ली भाजपा की सदस्यता

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया नवागंतुको का स्वागत, कहा एकजुट हो रहे विकसित भारत की खातिर

Date/08/02/2026

Dehradun/ Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। भाजपा के सदस्यता अभियान के दूसरे चरण में 12 विधानसभा क्षेत्रों से सैकड़ों विपक्षी नेताओं, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। प्रदेश मुख्यालय मे प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में नगर पालिका अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, पार्षद, सभासद आदि जनप्रतिधियों ने अपने सार्थकों के साथ पार्टी के विचारों में विश्वास व्यक्त किया। औपचारिक सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में सुबह से विभिन्न पार्टियों के नेताओं, कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पूर्व सैनिक एवं कर्मचारियों का जमावड़ा लगा रहा। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान की मौजूदगी में सभी नवांगतुक सदस्यों को पार्टी का पटका और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान सम्मिलित होने वाले जिलों के अध्यक्ष के साथ विधायक खजान दास, मदन कौशिक, प्रेमचंद अग्रवाल, शक्ति लाल शाह, दुर्गेश्वर लाल, राजकुमार पोरी, अनिल नौटियाल, भोपाल राम टम्टा और सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी में शामिल होने सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि हम सब विकसित भारत के लक्ष्य को पाने के लिए एकजुट हो रहे हैं। इतनी बड़ी संख्या में अलग-अलग विधानसभाओं के सैकड़ो लोगों का पार्टी विचारधारा और डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियां में भरोसा जताना दर्शाता है कि प्रदेश की जनता भाजपा पर पूर्ण भरोसा करती है। साथ ही कटाक्ष किया कि जो लोग झूठ और भ्रम की राजनीति कर रहे हैं, उन्हें यहां की तस्वीर देखनी चाहिए कि किस तरह सकारात्मक राजनीति से भी विपक्षियों का भी विश्वास जीता जा सकता है। क्योंकि पार्टी में विश्वास जताने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता, पूर्व सैनिक और कर्मचारियों के साथ बहुत बड़ी संख्या कांग्रेस, यूकेडी, बसपा और निर्दलीय जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों की है। जो 2027 के चुनावों से पूर्व राज्य में राजनैतिक हवा का रुख और फिज़ा में केसरिया धमक को दर्शाता है।

आज पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों मे प्रमुख रूप से पौड़ी विधानसभा से नगर पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पौड़ी केशर सिंह नेगी, सभासद प्रदीप, दिनेश सिंह, सुमित्रा देवी, सूरज सिंह, शुभम पूर्व ब्लॉक प्रमुख दीपक कुकसाल, ज्येष्ठ प्रमुख संजय पटवाल, क्षेत्र पंचायत रघुवीर सिंह, प्रधान धीरज, प्रधान मोहन, क्षेत्र पंचायत सदस्य अरविंद शामिल थे।

चमोली जिले से महिला काँग्रेस की प्रदेश महामंत्री रेणु नेगी, देवाल के ब्लॉक प्रमुख तेजपाल सिंह रावत , सदस्य जिला पंचायत बलवीर राम सभासद पूर्णानंद डिमरी ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।

विधानसभा उत्तरकाशी और पुरोला से प्रधान बलबीर सिंह रावत, सेवानिवृत्त डिप्टी रेंजर महेश रावत, सेवानिवृत्त कैप्टन हरिकिशन रावत, सुरजन सिंह रावत प्रधान, महेंद्री पवार प्रधान, जगमोहन सिंह चौहान, डीपीएस भंडारी प्रधान, जयप्रकाश चौहान अध्यक्ष प्रधान संगठन, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनील लाल इस्मत लाल प्रमुख नामों में रहे।

कर्णप्रयाग और थराली विधानसभा से सुरेंद्र सिंह नेगी पूर्व प्रधान, ग्राम प्रधान पूर्व कैप्टन विक्रम सिंह रावत, सूबेदार बलवंत सिंह बिष्ट, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रेणु नेगी प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस, राकेश फर्स्वाण टैक्सी यूनियन अध्यक्ष, भारत सिंह बिष्ट, शैलेंद्र, सत्येंद्र सिंह रावत, सभासद संपूर्णानंद आदि प्रमुख रहे।

वहीं घनसाली विधानसभा से पूर्व प्रियंका देवी जिला पंचायत सदस्य, ओम प्रकाश व्यास पूर्व प्रधान, शंकर लाल पूर्व जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य रामप्रकाश राणा उर्मिला राणा, संतोष रावत ग्राम प्रधान, ग्राम प्रधान बच्चन सिंह बिष्ट, भारत सिंह पवार, टिहरी विधानसभा से प्रभादेवी, श्रीकृष्ण कृष्ण भंडारी सभासद नगर पालिका टिहरी अपने समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button