Dehradunउत्तराखंड

एआई-यूथः रीडिफाइनिंग स्ट्रेंथ’ थीम पर टेडएक्स यूथ इवेंट का हुआ आयोजन

एआई-यूथः रीडिफाइनिंग स्ट्रेंथ’ थीम पर टेडएक्स यूथ इवेंट का हुआ आयोजन

Date/07/02/2026

Dehradun/ Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल में टेडएक्स तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल यूथ 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम ‘एआई-यूथः रीडिफाइनिंग स्ट्रेंथ’ रही, जिसके अंतर्गत छात्रों, विशिष्ट अतिथियों और प्रेरणादायक वक्ताओं ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और मानवीय मूल्यों के सामंजस्यपूर्ण विकास पर विचार साझा किए। कार्यक्रम की शुरुआत तुलाज़ ग्रुप के वाइस चेयरमैन रौनक जैन के स्वागत संबोधन से हुई। उन्होंने नवाचार को अपनाने के साथ-साथ मूल्यों से जुड़े रहने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर कुल सात वक्ता एवं 22 आमंत्रित अतिथि उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं को तुलाज़ ग्रुप के वाइस चेयरमैन रौनक जैन एवं नेट पप्पीज़ के सीईओ प्रतीक मारवाह द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों में द दून स्कूल के हेडमास्टर जगप्रीत सिंह, सेतु आयोग के डोमेन लीड लव भारद्वाज, द हिमाचल टाइम्स की निदेशक इंद्रानी पांधी, कसिगा स्कूल की वाइस प्रिंसिपल अरुंधति शुक्ला, वाइस प्रेसिडेंट दृ टेक्नोलॉजी डॉ. राघव गर्ग, तथा तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल के हेडमास्टर रमन कौशल शामिल रहे। वक्ताओं में से सेतु आयोग के वाइस चेयरमैन (पब्लिक पॉलिसी) राज शेखर जोशी ने चिकित्सा क्षेत्र में एआई के उपयोग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एआई का समझदारी से उपयोग करने वाले ही भविष्य का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने साहस को एक महत्वपूर्ण मानवीय शक्ति बताया। देहरादून की नगर आयुक्त नमामी बंसल, आईएएस ने अपने जीवन अनुभव साझा करते हुए सही निर्णय लेने, दृढ़ निश्चय बनाए रखने और एआई को एक मार्गदर्शक के रूप में अपनाने की बात कही, न कि अंतिम निर्णयकर्ता के रूप में। करियर ग्रोथ एवं लीडरशिप कोच तेजा गुडलुरु ने पहचान और भय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि कभी-कभी स्वयं को खोया हुआ महसूस करना भी एक ताकत बन सकता है। उन्होंने कहा कि एआई उत्तर देता है, जबकि विवेक और निर्णय मनुष्य के पास होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button