Haridwarउत्तराखंडक्राइम

हरिद्वार में दो गुटों में खूनी संघर्ष, फायरिंग में दो की मौत, दो घायल

क्षेत्र में तनाव की स्थिती को देखते हुए भारी पुलिस बल किया तैनात

Date/02/02/2026

Haridwar/Uttarakhand prime 24×7 

हरिद्वार। जिले में भगवानपुर के बिनारसी गांव में रविवार 1 फरवरी को संत रविदास की जयंती मनाई जा रही थी। इस दौरान प्रसाद वितरण कार्यक्रम में दो पक्षों में विवाद हो गया था। देखते ही देखते इस विवाद ने खूनी रूप धारण कर लिया। दो गुटों में पहले पत्थरबाजी और फिर फायरिंग हो गई। गोली लगने से दो व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। एक व्यक्ति ने रविवार को दिन में ही दम तोड़ दिया था।

आनंद उम्र 28 वर्ष पुत्र लक्ष्मीकांत की गोली लगने से रविवार दिन में ही मौत हो गई थी। देर रात दूसरे गुट के मांगेराम की भी मौत हो गई। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि स्थिति अभी नियंत्रण में है। लॉ एंड ऑर्डर तोड़ने की किसी को इजाजत नहीं दी जाएगी। प्रसाद वितरण के दौरान एक ही पक्ष के दो गुट भिड़े थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button