जी-20 बैठक के लिए पहुँचने लगे विदेशी मेहमान – Uttarakhand Prime 24X7

जी-20 बैठक के लिए पहुँचने लगे विदेशी मेहमान

देहरादून। नरेन्द्र नगर में होने वाले जीकृ20 बैठक के लिए विदेशी मेहमानों ने आना शुरू कर दिया। पराम्परिक रूप से उनका स्वागत किया गया जहां पर छोलिया दल के साथ विदेशी मेहमानों ने भी जमकर नृत्य किया। मंगलवार को यहां नरेंद्रनगर में 24 व 25 मई को होने जा रही जी-20 बैठक के लिए विदेशी मेहमानों के पहुँचने का सिलसिला शुरू हो गया है। आज सुबह विदेशी डेलिगेट्स का एक ग्रुप जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुँचा जहां उनका पारंपरिक रूप से तिलक व माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान छोलिया नृत्य की पारंपरिक वाघ यंत्रों पर प्रस्तुति दे रहे कलाकारों को देखकर डेलिगेट्स खुद को नहीं रोक पाए और महिलाओं के साथ ही पुरुष डेलिगेट्स ने भी उत्तराखंड के गीतकृसंगीत पर कलाकारों संग सुंदर नृत्य किया। सभी मेहमान एयरपोर्ट पर हुई मेहमाननवाजी से काफी खुश एवं अभिभूत नजर आए। इसके बाद इन सभी को नरेंद्रनगर में जहां जी-20 के मुख्य आयोजन हैं वहां ले जाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *