प्रदेश की बेटियों के साथ लगातार हो रहे उत्पीड़न के विरोध में हुआ सर्वदलीय धरना – Uttarakhand Prime 24X7

प्रदेश की बेटियों के साथ लगातार हो रहे उत्पीड़न के विरोध में हुआ सर्वदलीय धरना

देहरादून। देहरादून में गांधी पार्क में सर्वदलीय धरने का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने की। आज उत्तराखण्ड राज्य जो कि एक बहुत ही शान्ति प्रिय और देवों की भूमि के रूप में जाना जाता है उसकी बहु-बेटियों के साथ हो रहे अपराधों के आंकडे़ निरन्तर बढ रहे हैं और चिंतनीय बने हुए हैं। एनसीआरबी यानी नेश्नल क्राईम रिपोर्ट ब्योरों के हिसाब से हर 24 घण्टों में उत्तराखण्ड की बेटी के साथ बलात्कार हो रहा है। इसी चिन्तनीय परिदृश्य को लेकर आज सांकेतिक धरना सभी विपक्षी दलों के द्वारा सोई हुई मूकबधिर सरकार को जगाने के लिए दिया गया। इस अवसर पर करन माहरा ने कहा कि बहुत ही आश्चर्य की बात है कि बेटी बचाओं बेटी पढाओं का नारा देने वाली सरकार ही लगातार बेटियों की उपेक्षा कर रही है, और बेटियों के साथ भेदभाव पूर्ण व्यवहार कर रही है। करन माहरा ने कहा कि देश का मान सम्मान बढाने वाली स्वर्ण पदक विजेता महिला खिलाड़ी लम्बे समय से दिल्ली के जंतर मंतर पर अपनी आवाज को उठा रही हैं। बेटियों के स्वर्ण पदक लाने पर राजनीति करने वाले प्रधानमंत्री आज बेटियों की पुकार सुनने को तैयार नहीं हैं, अब देश के किसान और आम जन भी बेटियों के समर्थन में आगे आ रहे हैं, और 28 मई को दिल्ली में बेटियों ने महापंचायत का ऐलान किया है, जिससे इस गूंगी बहरी सरकार को जगाया जा सके।माहरा ने कहा कि चाहे दिल्ली में बैठी देश का सम्मान बढाने वाली बेटियां हो या ऋषिकेश कैबिनेट मंत्री की दंरिदगी का शिकार हुई सुरेन्द्र सिंह नेगी की पत्नी हो न्याय के लिए लगातार आवाज उठा रही हैं दिल्ली में धरने पर बैठी देश की बेटियां जहाॅ 28 मई को महापंचायत कर रही हैं वहीं ऋषिकेश की बेटी मंत्री के खिलाफ 25 मई को महापंचायत कर रही हैं यह बदलते हुए भारत का प्रतीक है कि बैंटियां अपने हक और न्याय के लिए हर सीमा तक लड़ सकती हैं। माहरा ने कहा कि बहुत ही शर्मनाक बात है कि सरकार न पहाड़ की बेटी किरन नेगी को न्याय दिला पायी किरन के माता पिता सरकार के हर दरवाजे पर अपनी बात रखकर आये हैं, फिर भी उन्हें न्याय नही मिला। माहरा ने कहा कि वहीं पहाड़ की दूसरी बेटी अंकिता भंडारी जो भाजपा के पूर्व राज्य मंत्री के बेटे की दरिंदगी का शिकार हुयी उस मामले में भी न्याय की उम्मीद नहीं है, क्योंकि जिस वी0आई0पी0 का जिक्र बेटी ने अपने व्हाट्सएप चेट में किया था, उस मामले में पुलिस की जांच एक कदम भीआगे नही बढ़ी उल्टा सरकार एवं पुलिस इस मामले में लीपापोती करती हुयी नजर आ रही है एक कमरे को वी0आई0पी0 बताया जा रहा है जो समझ से परे है। मामला साफ है कि प्रभावशाली लोगो को बचाने का काम सरकार और पुलिस कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *