Haridwarउत्तराखंड

आबादी क्षेत्र में गुलदार दिखने से दहशत, वन विभाग हुआ अलर्ट

आबादी क्षेत्र में गुलदार दिखने से दहशत, वन विभाग हुआ अलर्ट

Date/25/11/2025

Haridwar/Uttarakhand prime 24×7 

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार के बीएचईएल क्षेत्र में गुलदार दिखाई दिये जाने से लोगों में दहशत फैलने लगी है। एक गुलदार का वीडियो भेल सेक्टर एक इलाके के मैन रोड का है। वीडियो में गुलदार सडक किनारे एक नाले में बैठा हुआ नजर आ रहा है। गुलदार काफी देर तक नाले के पास बैठा रहा, जिसे देखकर वहां कार सवार थम गए। हालांकि कार की रोशनी पड़ने से थोड़ी देर बाद गुलदार वहां से निकलकर जंगल की ओर चला गया। उसके बाद से इस इलाके से गुजरने वाले लोगों में दहशत बनी हुई है। लोग वन विभाग से गुलदार की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि रात में कार सवार वहां से गुजर रहे थे। अचानक उनकी नजर रात के अंधेरे में गुलदार पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने गुलदार का वीडियो बना लिया। कार की हैडलाइट देखकर गुलदार नाले से बाहर निकला और फिर जंगल में चला गया। दावा किया जा रहा है कि गुलदार किसी शिकार की तलाश में नाले में घात लगाए बैठा था और कार सवारों को देखकर फिर जंगल की ओर लौट गया।

हरिद्वार वन विभाग के रेंज अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि जिस स्थान पर गुलदार दिखाई दे रहे है, वो राजाजी टाइगर रिजर्व की सीमा में आता है। फिर भी वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है और वनकर्मियों को भी अलर्ट किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि वन्यजीव दिखाई देने पर उनकी वीडियो फोटो न बनाएं, ये खतरनाक साबित हो सकता है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि लोग रात में जंगल की सीमाओं के पास जाने से बचें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button