जमीन के फर्जी कागजात तैयार कर 4.50 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार – Uttarakhand Prime 24X7

जमीन के फर्जी कागजात तैयार कर 4.50 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

देहरादून। जमीन के फर्जी कागजात तैयार कर 4.50 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला अभियुक्त गैंगस्टर एक्ट में अभियोग पंजीकृत होने के 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया। 17 मई को अशोक अग्रवाल निवासी लक्ष्मण झूला जिला पौड़ी गढ़वाल द्वारा थाना क्लेमेंनटाउन पर लिखित तहरीर दी की उनके परिचित विजय कुमार गुप्ता एवं राधावल्लभ गुप्ता को भटनागर एवं वर्मा ने क्लेमनटाउन में मुख्य सहारनपुर रोड पर एक जमीन दिखाई और बताया कि उक्त जमीन बिक्री के लिए है और काफी फायदे का सौदा है। इन दोनों व्यक्तियों ने यह भी बताया कि उक्त जमीन डील विक्रय हम करा दंेगे इसलिए जमीन की डील 11.50 करोड़ में तय की तथा 1 दिसंबर 2022 को ₹25 लाख बयाने के रूप में समीर कामयाब के खाते में ट्रांसफर किए गए और ₹ 5 लाख नगद दिए गए क्योंकि रोहित पांडे द्वारा बताया गया था कि उक्त संपत्ति फातिमा बेगम के नाम है और समीर कामयाब फातिमा का बेटा है, डील तय होने के बाद समीर कामयाब व अन्य लोगो ने हमें जमीन दिखाने ले गए, वहाँ जमीन का मुआयना कराते समय उन्होंने जमीन की रजिस्ट्री के लिए फोटो खिंचवाई, जिसके बाद वह सभी लोग हमें वकील सहगल के पास उनके चेंबर में ले गए। वकील साहब द्वारा हमें जमीन से संबंधित सभी कागज दिखाएं और बताया कि कागज सब सही है, आप जमीन खरीद लो, फिर हमने इन सभी लोगों पर विश्वास करके 14 फरवरी 2023 को रजिस्ट्री टाइप करवाई और 15 फरवरी को समीर कामयाब द्वारा हमारे नाम रजिस्ट्री कराई गई और हमारे द्वारा समीर कामयाब के खाते में कुल 2 करोड़ 40 लाख और 01 करोड़ 85 लाख रुपए सारस्वत जी को व पांडे जी को नगद दिए गए और बाकी हमारे द्वारा जमीन पर कब्जा होने के बाद देना बताया लेकिन जब जमीन पर कब्जा दिलाने के लिए कहा तो यह सभी लोग इधर-उधर की बातें करने लगे। शक होने पर हमने आसपास के लोगों से जानकारी की गई तो पता चला कि उक्त जमीन पूर्व से विवादित है, जिसमें पहले भी मुकदमे चल रहे हैं तथा जमीन स्व0 डी0के0 मित्तल की है, जब हमने यह बात इन लोगों को बताई तो कहने लगे डी0के0 मित्तल की जमीन इससे 1 किलोमीटर आगे है, आप लोग किसी के बहकावे में ना आए, आपको जमीन पर कब्जा दिला देंगे लेकिन आज तक कब्जा नहीं मिला तो हमें पूर्ण यकीन हो गया कि इन लोगों द्वारा हमारे साथ धोखाधड़ी कर पैसे हड़प लिए हैं क्योंकि उक्त जमीन पर पहले भी मुकदमा चल रहा है तथा जमीन मालिक समीर कामयाब के खिलाफ गैंगस्टर सहित कई अभियोग दर्ज हैं, जिसका काम जमीन के फर्जी कागजात तैयार कर लोगों से पैसा हड़पना है, जिस पर उक्त सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का अनुरोध किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *