दो दिन बाद मिला लापता ग्रामीण का शव, गुलदार ने बनाया निवाला – Uttarakhand Prime 24X7

दो दिन बाद मिला लापता ग्रामीण का शव, गुलदार ने बनाया निवाला

Date/13/11/2025

Champawat/Uttarakhand prime 24×7 

चंपावत। लोहाघाट विकासखंड के धूरा तोक से बीते दो दिन से लापता व्यक्ति का शत वन विभाग द्वारा बरामद कर लिया गया। लापता व्यक्ति को गुलदार ने अपना निवाला बनाया था। इय घटना के बाद से लोगों में दहशत का माहोल है। गुलदार की लगातार इस इलाके में आमद से लोग खोफजदा हैं। स्थानीय लोगों ने पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने एवं मृतक के परिवार को उचित मुवावजा देने की मांग की है। वन विभाग ने शव मंगोली के पास जंगल से बरामद किया है। शव का अधिकांश हिस्सा गुलदार खा चुका था।

प्राप्त जानकारी अनुसारे वन विभाग के रेंजर नारायण दत्त पांडेय ने बताया कि भुवन राम मंगलवार से लापता था। सूचना मिलने पर चलाए गए सर्च अभियान के दौरान बुधवार रात उसके शव को मंगोली के पास जंगल से बरामद किया गया। रेंजर के अनुसार गुलदार ने शव के अधिकांश हिस्से को खा लिया है। वन विभाग नियमों के तहत मृतक के परिजनों को मुआवजा देगा। वहीं लोहाघाट थाना निरीक्षक अशोक कुमार ने शव का पंचनामा पूरा कर पोस्टमार्टम कराने की बात कही है। इस घटना के उपरांत वन विभाग की टीम घटना स्थल पर लगातार गश्त कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *