Almoraउत्तराखंड

राज्य स्थापना दिवस पर क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन

राज्य स्थापना दिवस पर क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन

Date/09/11/2025

Almora/ Uttarakhandprime 24×7 

अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला खेल कार्यालय, अल्मोड़ा की ओर से आज प्रातः क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालक-बालिकाओं सहित ओपन पुरुष एवं महिला वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

दौड़ का शुभारंभ जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि खेल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है तथा इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ युवाओं में अनुशासन और टीम भावना का विकास करती हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी अंशुल सिंह, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र के साथ उपजिलाधिकारी संजय कुमार, तहसीलदार अधिकारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में 100 से 150 बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। विभिन्न वर्गों में विजेताओं को मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए। ओपन पुरुष वर्ग के विजेताओं में प्रथम स्थान चन्दन सिंह, द्वितीय स्थान विजय कुमार टम्टा व तृतीय आलोक भटृ को मिला वहीं ओपन महिला वर्ग के विजेताओं में प्रथम स्थान मीनाक्षी कफल्टिया द्वितीय स्थान भावना अधिकारी व तृतीय स्थान सुहाना चौहान ने प्राप्त किया।

वहीं जूनियर बालक वर्ग के विजेताओं में प्रथम स्थान नितेश सिंह जीना, द्वितीय स्थान अभिमन्यु मेहता व तृतीय स्थान में भूमित बिष्ट रहे। जूनियर बालिका वर्ग के विजेताओं में प्रथम स्थान गायत्री रावत, द्वितीय स्थान कोमल बिष्ट व तृतीय स्थान लता आर्य ने प्राप्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button