द पेसल वीड स्कूल देहरादून ने उत्साहपूर्वक मनाया 34वाँ स्थापना दिवस – Uttarakhand Prime 24X7

द पेसल वीड स्कूल देहरादून ने उत्साहपूर्वक मनाया 34वाँ स्थापना दिवस

दिनांक/18/10/2025

Dehradun/Uttarakhandprime 24×7 

देहरादून। द पेसल वीड स्कूल में 34वां स्थापना दिवस समारोह को अति उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर चार प्रतिष्ठित संस्थानों चिल्ड्रन एकेडमी, के०सी० पब्लिक स्कूल, पेसल वीड कॉलेज ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और द पेसल वीड स्कूल के गणमान्य अतिथियों, अभिभावकों, छात्रों एवं शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का प्रारम्भ आकर्षक वार्षिक प्रदर्शनी के आयोजन के साथ किया गया। जिसके मुख्य अतिथि प्रो. नवीन चन्द्र लोहानी कुलपति उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय एवं सम्मानित अतिथि ब्रिग्रेडियर आर.एस. थापा डिप्टी जीओ.सी. देहरादून थे। जिन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया साथ ही छात्रों के माता-पिता ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। यह प्रदर्शनी अत्यधिक सुन्दर ढंग से आयोजित की गयी थी जिसमें स्कूल के प्रारम्भ से अब तक के कार्यकाल को चित्रों के माध्यम से बड़े ही रोचक ढ़ग से प्रस्तुत किया गया था। इसके अतिरिक्त छात्रों द्वारा बनाये गये इसरो का सम्पूर्ण इतिहास और चन्द्रयान-2, मॉडल को विशेष सराहा गया तथा कॉलेज के छात्रों द्वारा अतिज्ञानवर्धक एक नुक्कड नाटक कूड़ा प्रबन्धन विषय पर प्रस्तुत किया गया। जिसमें यह संदेश दिया गया कि हमें अपने पर्यावरण का संरक्षण करने के लिए विभिन्न अपशिष्ट पदार्थों जैसे पालिथीन, गढढों में पानी भरना एवं घर के अतिरिक्त आस-पड़ोस की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखकर हम विभिन्न प्रकार के रोगों से बचकर स्वस्थ्य जीवनयापन कर सकते हैं। इसके पश्चात् शिक्षक अभिभावक मीटिंग का आयोजन किया गया था।

इस अवसर पर एथलेटिक मीट का भव्य आयोजन किया गया था व कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों को प्रधान अध्यापकों द्वारा शॉल पहनाकर व विद्यार्थियों द्वारा हरियाली का प्रतीक पौधे देकर अभिनन्दन किया गया, तत्पश्चात् एथलेटिक मीट के माध्यम से विद्यार्थियों के मध्य मित्रता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देते हुए उनकी खेल कुशलता को प्रदर्शित किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि प्रो. नवीन चन्द्र लोहानी कुलपति उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय एवं सम्मानित अतिथि बिग्रेडियर आर.एस. थापा डिप्टी जी.ओ.सी. देहरादून, डॉ. प्रेम कश्यप अध्यक्ष, द पेसल वीड स्कूल, किरण कश्यप, अध्यक्ष चिल्ड्रेनस अकादमी, मेजर जनरल शम्मी सबरवाल, अध्यक्ष प्रबंधन समिति, द पेसल वीड स्कूल के पूर्व जीओसी, उप क्षेत्र उत्तराखण्ड, विनोद शर्मा रिटायर्ड आई०एस०एस०, आकाश कश्यप निदेशक, द पेसल वीड स्कूल, राशि कश्यप निदेशक, द पेसल वीड स्कूल, डॉ० विधुकेष विमल प्रधानाचार्य द पेसल वीड स्कूल, इस आयोजन की शोभा बढ़ाने के लिए उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम की शुरूआत मेजर जनरल शम्मी सबरवाल द्वारा मशाल प्रज्वल्लित कर की गयी जिसके पश्चात् जूनियर कक्षा के छात्र छात्राओं द्वारा मनोरंजक व मनमोहक प्रस्तुति आकर्षण का केन्द्र रही। हमारे प्रतिभाशाली सीनियर छात्र एवं छात्राओं द्वारा एरोबिक नृत्य, श्रीकृष्ण लीला की आकर्षक प्रस्तुति दी जिससे माहौल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा, एथलेटिक प्रतियोगिताओं में कई तरह की खेल प्रतियोगितायें शामिल थे जैसे 50 मीटर 100 मीटर 200 मीटर की रिले रेस तथा लंबी कूद, जिमनास्टिक फ्लोर एक्सरसाइज, हाई हॉस आदि की उत्कृष्ठ प्रस्तुति दी गयी। ताइक्वांडो के छात्र व छात्राओं द्वारा जिस प्रकार से लकड़ी व मार्बल तोड़ने व आग लगी हुई मार्बल को तोड़ने की कला की हैरतअंगेज प्रस्तुति दी गयी जिसे देखकर दशकों ने दातों तले अंगुली दबा ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *