Dehradunउत्तराखंड

डीड्स इंडिया और राहुल बजाज ने की ‘द साइलेंट बिस्ट्रो’ के उद्घाटन की घोषणा

डीड्स इंडिया और राहुल बजाज ने की ‘द साइलेंट बिस्ट्रो’ के उद्घाटन की घोषणा  

दिनांक/15/09/2025

Dehradun/Uttarakhandprime 24×7 

देहरादून। पिछले 26 वर्षों से बजाज इंस्टट्यिट फॉर लर्निंग देहरादून में आशा की किरण रहा है, जो प्रत्येक सत्र में लगभग 150 सुनने में अक्षम छात्रों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करता है। राजपुर रोड पर एक छोटे से स्कूल से शुरू होकर और अब सहस्त्रधारा रोड स्थित अपने वर्तमान परिसर तक, बीआईएल डीड्स पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से लगातार युवाओं को ज्ञान और कौशल से सशक्त बना रहा है।

इसी मिशन को आगे बढ़ाते हुए, डीड्स इंडिया ने राहुल बजाजजो आउट ऑफ द ब्लू, मुंबई (25 वर्षों की विरासत) और लोनावाला का प्रतिष्ठित एंग्लो इंडियन कैफ़े जैसे रेस्त्रां के लिए जाने जाते हैं के साथ मिलकर ‘द साइलेंट बिस्ट्रो’ लॉन्च किया है, यह सभी को साथ लेकर चलने वाला एक खास रेस्टोरेंट है।” जो कि सहस्त्रधारा रोड, देहरादून जनता के लिए 20 सितंबर 2025 से आरंभ होगा। यह रेस्त्रां न केवल एक अनूठा भोजन अनुभव प्रदान करेगा बल्कि सुनने में अक्षम समुदाय को रोज़गार और अवसर भी उपलब्ध कराएगा। राहुल बजाज ने अपनी फिलॉसफ़ी सस्टेनेबल, लोकल और ऑर्गेनिक (स्थानीय व जैविक) उत्पाद उत्तराखंड के को भी इसमें जोड़ा है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से प्रेरित होकर, उन्होंने उत्तराखंड की स्थानीय उपज का उपयोग किया। राहुल बजाज ने कहा “द साइलेंट बिस्ट्रो केवल एक रेस्त्रां नहीं है; यह हमारे उस संकल्प का प्रतीक है जिसमें हम अवसर पैदा करते हैं और श्रवण-बाधित समुदाय की प्रतिभाओं का उत्सव मनाते हैं। हमारा मिशन है कि एक ऐसा स्थान तैयार किया जाए जहाँ बेहतरीन भोजन और बेहतरीन उद्देश्य साथ आएं।” ‘द साइलेंट बिस्ट्रो’ का उद्घाटन 18 सितंबर को पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और अमृता रावत द्वारा, उत्तराखंड के विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button